{"_id":"57693d574f1c1b5964b47d67","slug":"shivraj-singh-chuahan-tweet-yoga-picture-in-beijing","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन पहुंचे शिवराज, 'नए दोस्तों' को कराया योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीन पहुंचे शिवराज, 'नए दोस्तों' को कराया योग
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 21 Jun 2016 06:43 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जब पूरे देश में योग का अभ्यास किया जा रहा था तब मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विदेश में अपने 'नए दोस्तों' को योग की सीख दे रहे थे। यह देश था चीन जहां की पांच दिवसीय यात्रा पर शिवराज सिंह चौहान पहुंचे हुए हैं।
विज्ञापन
चीनी कंपनियों को मध्यप्रदेश में निवेश का निमंत्रण देने के लिए रविवार को पांच दिवसीय यात्रा पर चौहान बीजिंग पहुंचे। यहां मंगलवार को उन्होंने बीजिंग में सामूहिक योग सत्र में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने चीनी कंपनियों के प्रतिनिधि और कुछ छात्रों के साथ योगाभ्यास भी किया। इसकी तस्वीर उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की। जिसमें उन्होंने लिखा, 'अपने नए दोस्तों के साथ बीजिंग में, योग लोगों के दिल से दिल जोड़ता है।'
विज्ञापन
बता दें कि चीन की पांच दिवसीय यात्रा में चौहान कई बड़ी चीनी कंपनियों के प्रतिनिधियों और उच्च अधिकारियों से मुलाकात कर चुके हैं। इस दौरान चौहान ने उन्हें मध्यप्रदेश में निवेश के लाभ बताते हुए राज्य में निवेश का निमंत्रण दिया। इस दौरान कई कंपनियों के साथ एमपी में निवेश के लिए एमओयू पर भी हस्ताक्षर हुए। इसकी जानकारी खुद सीएम ने ट्विटर पर दी।
विज्ञापन
