सीएम शिवराज का बड़ा बयान, बाहर से आकर मध्यप्रदेश में फसल बेचने वालों को होगी जेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में किसानों के बढ़ते प्रदर्शन को देखते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मैंने तय किया है कि जितनी पैदावार किसान की यहां होगी उतनी खरीद ली जाएगी। लेकिन अगर बाहर से कोई आया, अगल-बगल के राज्यों से बेचने या बेचने का प्रयास भी किया तो उसका ट्रक जब्त करवाकर उसे जे़ल भिजवा दिया जाएगा।
मैंने तय किया है कि जितनी पैदावार किसान की यहां होगी उतनी खरीद ली जाएगी। लेकिन अगर बाहर से कोई आया, अगल-बगल के राज्यों से बेचने या बेचने का प्रयास भी किया तो उसका ट्रक राजसात करवाकर उसे जे़ल भिजवा दिया जाएगा: म.प्र. के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान pic.twitter.com/t2RuUb1ZIn
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 3, 2020विज्ञापन
सीएम शिवराज ने लव जिहाद पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि सरकार सभी धर्मों और जातियों की है। हमारे राज्य में कोई भेदभाव नहीं है, लेकिन अगर कोई हमारी बेटियों के साथ कुछ भी घृणित करने की कोशिश करेगा तो उन्हें मैं छोड़ूंगा नहीं। अगर कोई धार्मिक परिवर्तन करता है या 'लव जिहाद' जैसा कुछ करता है उन्हें भी सजा मिलेगी।
Govt belongs to everyone - all religions & castes. There is no discrimination but if someone tries to do anything disgusting with our daughters, then I'll break you. If someone plots religious conversion or does anything like 'Love Jihad', you will be destroyed: MP CM SS Chouhan pic.twitter.com/Tj1nwnu14q
— ANI (@ANI) December 3, 2020
