फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivraj meets Uma: Government will run public awareness campaign against alcohol

शिवराज की उमा से मुलाकात: शराब के खिलाफ जनजागरूकता अभियान चलाएगी सरकार 

Fri, 11 Mar 2022 10:42 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 11 Mar 2022 10:42 AM IST
सार

प्रदेश में शराबबंदी पर जोर दे रही  भाजपा नेता उमा भारती से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को उनके निवास पर मुलाकात की। सीएम ने उमा से नशामुक्ति के लिए जनजागरूकता अभियान में सहयोग करने का अनुरोध किया। 

विज्ञापन
Shivraj meets Uma: Government will run public awareness campaign against alcohol
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में शराबबंदी पर जोर दे रही भाजपा नेता उमा भारती से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को उनके निवास पर मुलाकात की। सीएम ने उमा से नशामुक्ति के लिए सरकार के जनजागरूकता अभियान में सहयोग करने का अनुरोध किया।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा कि उमा भारती के निवास पर उनसे मुलाकात हुई। शराबबंदी एवं नशामुक्ति के संबंध में उनकी सामाजिक चिंताएं है। शराबबंदी एवं नशामुक्ति के संबंध में उनसे अनुरोध किया है कि मध्य प्रदेश में नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए सरकार, जनप्रतिनिधियों, नागरिकों और सामाजिक संस्थाओं के साथ जनजागरण अभियान चलाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उमा दीदी से अभियान में सहयोग करने की अपील की है। हम सब मिलकर एक स्वस्थ, सबल समाज के निर्माण और नशामुक्ति के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। 

विज्ञापन


बता दें सरकार ने नई शराब नीति की घोषणा की है। उमा भारती लगातार प्रदेश में शराब बंदी की मांग उठा रही है। फरवरी में शराबबंदी के खिलाफ अभियान शुरू करने के ऐलान के बाद पीछे हटने पर उमा भारती पर कांग्रेस ने निशाना साधा था। कांग्रेस ने इंदौर में उनके गुमशुदगी के पोस्टर भी लगाए थे। भारती तीन से चार बार शराबबंदी को लेकर अभियान शुरू करने की तारीखों का ऐलान कर चुकी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed