फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivraj govt will implement bill to regularize illegal colonies with an ordinance cabinet get approval on july 6

बड़ा तोहफा:अवैध कॉलोनियों को वैध करने के लिए अध्यादेश लाएगी शिवराज सरकार; कल कैबिनेट से मिल सकती है मंजूरी

Mon, 05 Jul 2021 02:53 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 05 Jul 2021 02:53 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में निकाय चुनाव से पहले अवैध कॉलोनी वासियों को बड़ा तोहफा मिलने वाला है। सरकार अवैध कॉलोनियां को नियमित करने की जा रही है। इस विधेयक को अध्यादेश के जरिए लागू किया जाएगा। मंगलवार को कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है।

विज्ञापन
Shivraj govt will implement bill to regularize illegal colonies with an ordinance cabinet get approval on july 6
शिवराज कैबिनेट - फोटो : MP Govt

विस्तार

मध्यप्रदेश में निकाय चुनाव होने में अभी समय है, लेकिन इससे पहले अवैध कॉलोनीवासियों को सरकार बड़ी राहत देने की योजना बना रही है। शिवराज सरकार अवैध कॉलोनियों को नियमित करने के लिए अध्यादेश लाने जा रही है। 6 जुलाई यानी मंगलवार को शिवराज कैबिनेट की होने वाली बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है। बता दें कि प्रदेश में 6,876 अवैध कॉलोनियां नियमित करने के विधेयक को अध्यादेश के माध्यम से लागू किया जाएगा। सबसे ज्यादा अवैध कॉलोनियां ग्वालियर में हैं। 

विज्ञापन


दरअसल, सरकार बजट सत्र में संशोधन विधेयक लाने की तैयारी की थी, लेकिन कोरोना को देखते हुए सत्र समय से पहले स्थगित हो गया। अब विधानसभा का मानसून सत्र 15 अगस्त के बाद आयोजित होने की संभावना है, लेकिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इस विधेयक को जुलाई में ही लागू करना चाहते हैं। निकाय चुनाव से पहले इसके नियम बनाए जाएं। जिसमें अवैध कॉलोनी की नियमित योग्य कॉलोनी में इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के लिए कॉलोनाइजर और रहवासियों से कितनी राशि लेनी है उसकी रुपरेखा तैयार होगी। 
विज्ञापन


नियमित होने से लोगों को मिलेगी सुविधा
वैध कॉलोनी होने से सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि लोगों के बैंक लोन लेने की सुविधा मिल जाएगी। कॉलोनी में नगरीय निकाय के जरिए सड़क, बिजली, पानी की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा जिन मकानों में नक्शे से अधिक निर्माण किया है, उसमें 20% अधिक निर्माण किया है समझौता शुल्क लेकर सेटल किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव में भाजपा को मिलेगा लाभ
बता दें कि प्रदेश में 6500 से ज्यादा अवैध कॉलोनियां हैं। ग्वालियर, जबलपुर, भोपाल और इंदौर में ऐसी कॉलोनियां हैं। शिवराज सरकार अगर निकाय चुनाव से पहले नियमित करती है तो भाजपा को निकाय चुनाव में फायदा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed