फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   shivraj chouhan attack kamalnath says he made entire state center of corruption & middlemen rahul gandhi

मध्यप्रदेश: शिवराज ने कमलनाथ पर साधा निशाना, कहा- राज्य को बनाया भ्रष्टाचार का केंद्र

Fri, 09 Oct 2020 03:26 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 09 Oct 2020 03:26 PM IST
विज्ञापन
shivraj chouhan attack kamalnath says he made entire state center of corruption & middlemen rahul gandhi
शिवराज सिंह चौहान - फोटो : ANI

मध्यप्रदेश में विधानसभा की 28 सीटों के लिए तीन नवंबर को उपचुनाव होने हैं। ऐसे में सत्ता और विपक्ष के बीच जुबानी जंग जारी है। भाजपा और कांग्रेस एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। इसी बीच राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर किसानों को धोखा देने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


शिवराज ने शुक्रवार को कहा, 'उन्होंने (कमलनाथ) पूरे राज्य को भ्रष्टाचार और बिचौलियों का केंद्र बना दिया। कर्जमाफी के बहाने किसानों को धोखा दिया गया और पूर्व मुख्यमंत्री ने उन्हें 6,000 करोड़ रुपये का पूरा भुगतान नहीं किया। उन्होंने मेरी पिछली सभी योजनाओं को भी बंद कर दिया।'
विज्ञापन

 

राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, 'राहुल गांधी ट्रैक्टर में घूम रहे हैं, सोफे पर बैठे हुए हैं। वह खेती के बारे में एक भी चीज नहीं जानते हैं। राहुल को यह भी पता नहीं है कि प्याज मिट्टी के अंदर उगाया जाता है या बाहर।'

वहीं मंदसौर में शिवराज सिंह चौहान ने कहा, 'अगर आप 'कमल' का बटन दबाते हैं, तो हर वोट शिवराज सिंह चौहान को जाएगा। कमल को गया हर हर वोट प्रधानमंत्री मोदी को मजबूत करेगा- जिन्होंने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया, जिन्होंने धारा 370 को निरस्त कर दिया।'


उन्होंने आगे कहा, 'कांग्रेस के शासन के दौरान छोटे देश हमें डराते थे, लेकिन अब जब चीन ने हमारी तरफ देखा, तो हमारे सैनिकों ने उन्हें वापस उसकी सीमा में धकेल दिया- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐसा भारत बनाया है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed