{"_id":"5f9bbb925cf7176ba68000dd","slug":"shivraj-attacked-kamal-nath-says-his-stains-will-not-be-washed-even-with-washing-powder-all-over-the-world","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवराज का कमलनाथ पर हमला, कहा- दुनियाभर के वॉशिंग पाउडर से भी नहीं धुलेंगे उनके दाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवराज का कमलनाथ पर हमला, कहा- दुनियाभर के वॉशिंग पाउडर से भी नहीं धुलेंगे उनके दाग
Fri, 30 Oct 2020 12:43 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अनवर अंसारी
Updated Fri, 30 Oct 2020 12:43 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
- फोटो : ANI
मध्यप्रदेश में तीन नवंबर को 28 सीटों पर उपचुनाव होने हैं। ऐसे में राज्य में सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। कांग्रेस और भाजपा नेताओं द्वारा एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू है। सूबे के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को कमलनाथ पर हमला बोलते हुए कहा कि उनके ऊपर लगे दाग इतने गहरे हैं, कि दुनियाभर के वॉशिंग पाउडर से भी नहीं धुल पाएंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, कमलनाथ जी कहते हैं कि वो बिलकुल बेदाग हैं, लेकिन दाग बड़े गहरे हैं, बेनकाब चेहरे हैं। अगर दुनियाभर के वॉशिंग पाउडर भी इस्तेमाल करें तो भी वो दाग धुल नहीं सकते इसलिए आप खुद को बेदाग कहना बंद करें।
विज्ञापन
#WATCH कमलनाथ जी कहते हैं कि वो बिलकुल बेदाग हैं, लेकिन दाग बड़े गहरे हैं, बेनकाब चेहरे हैं। अगर दुनियाभर के वॉशिंग पाउडर भी इस्तेमाल करें तो भी वो दाग धुल नहीं सकते इसलिए आप खुद को बेदाग कहना बंद करें: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान pic.twitter.com/OUB4L8fVOo
विज्ञापन विज्ञापन— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 30, 2020
उपचुनाव के नजदीक आते ही नेताओं द्वारा एक-दूसरे पर हमला बोला जा रहा है। दोनों ही पार्टी के नेता खुद को साफ-सुथरी छवि वाला नेता बता रहे हैं। इससे पहले, शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को कहा कि प्रमुख विपक्षी दल के नेताओं के पास उन्हें गाली देने के अलावा कोई भी काम नहीं है।
चौहान ने इंदौर शहर से करीब 20 किलोमीटर दूर सेमल्या चाऊ गांव में अपने चुनावी रोड शो के दौरान कहा कि जोर से बताइए कि कांग्रेस ने कुछ किया है क्या? उनका एक ही काम है-शिवराज सिंह चौहान को गाली देना।
उन्होंने कहा कि वे कभी मुझे नालायक बताते हैं, तो कभी कहते हैं कि मैं नारियल ही फोड़ता रहता हूं। अब मैं विकास के काम करूंगा, तो नारियल फोडूंगा या नहीं फोड़ूंगा? चौहान ने कहा कि उनके किए विकास कार्य केवल ट्रेलर हैं और पिक्चर तो अभी बाकी है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर निशाना साधते हुए शिवराज ने कहा कि कमलनाथ बताएं कि उनकी सरकार ने राज्य के लिए किया क्या है?
बता दें कि चौहान, अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सांवेर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार और प्रदेश के पूर्व जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट के प्रचार के लिए आए थे। उन्होंने कहा कि सिलावट जब कमलनाथ सरकार में मंत्री थे और विकास कार्यों के लिए उनके पास जाते थे, तो तत्कालीन मुख्यमंत्री सरकारी खजाने में धन की कमी की बात करते थे और उन्हें कहते थे-चलो-चलो।
