फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Voter awareness campaign started in PG College

MP News: पीजी कॉलेज में मतदाता जागरूकता अभियान की हुई शुरूआत, मतदान करने की दिलाई गई शपथ

Tue, 05 Mar 2024 08:00 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 05 Mar 2024 08:00 PM IST
सार

MP News: शिवपुरी के शासकीय श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय शिवपुरी की एनएनएस इकाई द्वारा द्वारा निर्देशित आदेश के परिपालन में आगामी लोकसभा चुनावों में बढ़-चढ़कर वोट डालने के लिये गतिविधियों का प्रारंभ किया गया।

विज्ञापन
Voter awareness campaign started in PG College
पीजी कॉलेज में मतदाता जागरूकता अभियान की हुई शुरूआत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इसके तहत एनएसएस इकाई के कार्यक्रम अधिकारी द्वारा मतदाताओं को आगामी चुनाव में वोट डालने के लिये शपथ दिलाई गई। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत महाविद्यालय में निबंध, रंगोली, मेहंदी एवं नुक्कड़ नाटक जैसी गतिविधियों का आयोजन विद्यार्थियों द्वारा किया जाएगा, जिससे संबंधित फोटोज को माय जीओवी.इन पोर्टल पर विद्यार्थियों द्वारा अपलोड करने के लिये कार्यक्रम अधिकारियों द्वारा प्रेरित किया गया।

विज्ञापन


कार्यक्रम में रहे उपस्थित
कार्यक्रम में एन एस एस कार्यक्रम अधिकारी डॉ राकेश शाक्य, डॉ पल्लवी शर्मा गोयल, डॉ मंजू वर्मा, डॉ नैंसी मौर्य, डॉ साधना रघुवंशी एवम एन एस एस के स्वयंसेवक आस्था बंसल, निशांत मित्तल, उर्वशी, निवेदिता, मुस्कान, प्रेरणा, कृति, अनुज, उज्जवल, सोनू कृष्णा, कोमल, शिवम, अरुण, अंजली, दीप्ति, साक्षी आदि स्वयंसेवक उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed