फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Under river linking project two lakh 32 thousand hectares of Shivpuri area will get irrigation facility

Shivpuri: नदी जोड़ो परियोजना के तहत दो लाख 32 हजार हेक्टेयर क्षेत्र को मिलेगी सिंचाई सुविधा, किसानों में खुशी

Tue, 17 Dec 2024 10:54 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 17 Dec 2024 10:54 PM IST
सार

नदी जोड़ो परियोजना के तहत शिवपुरी जिले के दो लाख 32 हजार हेक्टेयर क्षेत्र को सिंचाई सुविधा मिलेगी। नदी जोड़ो परियोजना को लेकर किसानों ने खुशी जताई।

विज्ञापन
Under river linking project two lakh 32 thousand hectares of Shivpuri area will get irrigation facility
समारोह में मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्र सरकार और राज्य सरकारों के प्रयासों से नदी जोड़ो परियोजना क्रियान्वित की जा रही है। इसी क्रम में नदी जोड़ो परियोजना के तहत शिवपुरी जिले के दो लाख 32 हजार हेक्टेयर क्षेत्र को सिंचाई सुविधा मिलेगी। जिले के जिले में पार्वती कालीसिंध चंबल और केन बेतवा लिंक परियोजना से यह सिंचाई क्षमता बढ़ेगी। नदी जोड़ो परियोजना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जयपुर में इस योजना की शुरुआत की गई। इसको लेकर शिवपुरी जिला मुख्यालय पर एक जिला स्तरीय किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया।

विज्ञापन


शिवपुरी की पुरानी अनाज मंडी में आयोजित इस किसान सम्मेलन में शिवपुरी के अलावा कोलारस, पोहरी, बदरवास क्षेत्र के बड़ी संख्या में किसान कार्ड मौजूद रहे। जिन्होंने इस कार्यक्रम को सुना। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का यहां लाइव प्रसारण किया गया। इस मौके पर किसानों के अलावा जनप्रतिनिधिगण और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। नदी जोड़ो परियोजना के तहत शिवपुरी जिले के गांव को भी इसका लाभ मिलेगा। इसको लेकर यहां जानकारी दी गई जिले में पार्वती कालीसिंध चंबल और केन बेतवा लिंक परियोजना से जिले में सिंचाई क्षमता बढ़ेगी।
विज्ञापन


इस परियोजना की शुरूआत को लेकर किसानों ने खुशी जाहिर की है। पुरानी कल्ला मंडी में आयोजित किसान सम्मेलन में इस परियोजना से संबंधित नदी जोड़ो परियोजना संबंधित पूरी जानकारी अधिकारियों द्वारा दी गई। मौके पर शामिल हुए किसानों ने केंद्र और प्रदेश सरकार को धन्यवाद दिया कि उनके क्षेत्र में नदी जोड़ो परियोजना के माध्यम से सिंचाई क्षमता बढ़ेगी। इससे  पहले शिवपुरी में एक साइकिल रैली भी निकाली गई, जिसे कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस परियोजना को लेकर पोहरी के पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने बताया कि इस योजना से किसानों को काफी लाभ होगा। क्षेत्र में सिंचाई का रकवा बढ़ेगा। भूजलस्तर में बढ़ोत्तरी होगी। पूर्व विधायक भारती ने पीएम मोदी को धन्यवाद दिया। मानस भवन में हुई परिचर्चा के दौरान कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी ने परियोजनाओं के बारे में कई जानकारियां दीं।


उल्लेखनीय है कि पार्वती काली सिंध चंबल लिंक परियोजना में शिवपुरी गुना एवं श्योपुर जिले की श्रीमंत माधवराव सिंधिया वृहद सिंचाई परियोजना सम्मिलित है, जिसमें कुल 6 सिंचाई परियोजनाएं हैं जिनमें से शिवपुरी जिले के अंतर्गत कुल चार बृहद सिंचाई परियोजनाएं सोनपुर, पवा, नैनागढ़ एवं कटीला के माध्यम से सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed