फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   shivpuri-Sindh river in spate in Shivpuri, 6 gates of Atal Sagar Madikheda dam opened

Shivpuri News: सिंध नदी उफान पर, अटल सागर मड़ीखेड़ा बांध के छह गेट खोले गए, स्कूलों की छुट्टी घोषित

Fri, 18 Jul 2025 07:46 PM IST
शिवपुरी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: शिवपुरी ब्यूरो Updated Fri, 18 Jul 2025 07:46 PM IST
सार

शिवपुरी जिले में पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही है बारिश के करण सिंध नदी उफान पर है। कई गांवों में जलभराव की स्थिति है। हालात को देखते हुए स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।  

विज्ञापन
shivpuri-Sindh river in spate in Shivpuri, 6 gates of Atal Sagar Madikheda dam opened
शिवपुरी में अटल सागर मणिखेड़ा डैम के 6 गेट खोले गए

विस्तार

शिवपुरी जिले में बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। पिछले 24 घंटे से हो रही जोरदार बारिश के चलते सिंध नदी में जलस्तर तेजी से बढ़ा है, जिससे नदी उफान पर आ गई है। हालात को देखते हुए शुक्रवार को अटल सागर मड़ीखेड़ा बांध के छह गेट खोल दिए गए। हालांकि, शुरुआत में केवल दो गेट खोले गए थे, लेकिन जलप्रवाह बढ़ने पर छह गेट खोलने पड़े।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: हरदा में मुर्गी का नाम 'नर्मदा' रखने पर विवाद, समाज ने बताया सनातन धर्म का अपमान, जानिए क्या है मामला
विज्ञापन


लगातार हो रही बारिश से जिले की अन्य नदियों और नालों का भी जलस्तर बढ़ गया है। कोलारस, बदरवास, गोराटीला सहित कई ग्रामीण इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। सिंध नदी के कैचमेंट एरिया में भी पानी का स्तर लगातार बढ़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित हो गया है। मौसम विभाग ने शिवपुरी जिले में दो दिनों तक अति-वर्षा की संभावना जताई है। इसे देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी विवेक श्रीवास्तव ने आदेश जारी कर 19 जुलाई को कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 14 साल की बेटी से बनाता रहा संबंध, गर्भवती हुई तो पुलिस से कहा-गुजरात में हुआ दुष्कर्म; ऐसे खुला सच

700 मिमी औसत वर्षा दर्ज
1 जून 2025 से अब तक शिवपुरी जिले में 700 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है, जबकि पिछले वर्ष इस अवधि तक मात्र 300 मिमी वर्षा हुई थी। जुलाई माह में ही इस वर्ष औसत वर्षा का लगभग 60 प्रतिशत हिस्सा पूरा हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed