{"_id":"65d089783f99f8a74206e4fe","slug":"shivpuri-news-woman-beaten-fiercely-on-suspicion-of-witchcraft-woman-mouth-filled-with-feces-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shivpuri: जादू टोना के शक में महिला से जमकर मारपीट, मुंह में भरा मल, टैक्सी में डालकर ले गए थाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shivpuri: जादू टोना के शक में महिला से जमकर मारपीट, मुंह में भरा मल, टैक्सी में डालकर ले गए थाने
Sat, 17 Feb 2024 03:55 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 17 Feb 2024 03:55 PM IST
सार
जादू टोना के शक में एक महिला के साथ जमकर मारपीट की गई। उसके बाद महिला के मुंह में मानव मल भरा गया। टैक्सी में डालकर थाने ले गए।
विज्ञापन
पीड़ित दंपती
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शिवपुरी जिले में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक बुजुर्ग महिला दंपती के साथ आरोपियों ने जादू टोना के शक में पहले जमकर मारपीट की। इसके बाद उनके मुंह में मानव मल भर दिया और खुद ही आरोपी बुजुर्ग दंपती को टैक्सी में डालकर थाने पर ले गए।
विज्ञापन
बुजुर्ग महिला दंपती ने शिवपुरी के पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर पहुंचकर पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदोरिया को पूरी घटना बताई। पुलिस अधीक्षक रघुवंशी सिंह भदोरिया ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया। सिला नगर निवासी पीड़ित महिला ने बताया कि सुबह 10 बजे वह फ्रेश होकर अपने घर आ रही थी। तभी उसके घर के पास में निवास करने वाली महिला देवका एवं इसके परिवारजन द्वारा उसे रोक लिया और जादू टोना का आरोप लगाने लगी। जब मैंने इससे इंकार किया तो सभी ने लात घूसों से मारपीट कर कपड़े फाड़ दिए और पूरे गांव में घूमाकर मुंह में मानव मल भर दिया। घटना के समय पूरे गांव वाले मौजूद थे, जिन्होंने घटना देखी है।
विज्ञापन
महिला ने बताया कि जब उसने इसकी शिकायत अपने पति के साथ अमोला पुलिस थाने पर की तो पुलिस ने उनकी सादा कागज पर रिपोर्ट लिखकर उन्हें थाने से भगा दिया। महिला ने पुलिस पर आरोपियों से मिली भगत का आरोप लगाया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देकर महिला ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। वहीं, पुलिस पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदोरिया ने इस मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन
