{"_id":"6aab97426d3536dcb70c9331","slug":"beer-bottles-with-expired-dates-spark-chaos-at-shop-excise-department-swings-into-action-after-video-goes-viral-shivpuri-news-c-1-1-noi1454-4733741-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवपुरी: लाइसेंसी दुकान से बेची जा रही थी एक्सपायर तारीखों की बीयर, ग्राहक ने की शिकायत तो की अभद्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवपुरी: लाइसेंसी दुकान से बेची जा रही थी एक्सपायर तारीखों की बीयर, ग्राहक ने की शिकायत तो की अभद्रता
Thu, 17 Sep 2026 04:57 PM IST
शिवपुरी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: शिवपुरी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 04:57 PM IST
सार
शिवपुरी के अमोलपठा गांव की सरकारी शराब दुकान पर एक्सपायरी डेट वाली बीयर बेचने का आरोप लगा है। युवक ने 16 सितंबर को खरीदी बीयर की बोतल का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया। आबकारी विभाग ने जांच के आदेश दिए हैं। पुष्टि होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
एक्सपायर तारीख की बीयर की बोतल वापिस करने पर हंगामा
विस्तार
शिवपुरी जिले में शराब दुकानों के संचालन और शराबबंदी की मांग को लेकर चल रहे विरोध के बीच अमोलपठा गांव की सरकारी शराब दुकान एक बार फिर विवादों में आ गई है। इस बार मामला बीयर की गुणवत्ता और बिक्री से जुड़ा है। सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में एक युवक दुकान से खरीदी गई बीयर की बोतल दिखाते हुए उस पर एक्सपायरी डेट निकल जाने का दावा कर रहा है। वीडियो सामने आने के बाद आबकारी विभाग ने पूरे मामले की जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि 16 सितंबर की रात एक युवक अमोलपठा स्थित शराब दुकान पर बीयर खरीदने पहुंचा था। युवक ने बीयर की कीमत के रूप में 200 रुपये का ऑनलाइन भुगतान किया। खरीदारी के बाद जब उसने बोतल पर अंकित विवरण देखा तो उस पर 11 सितंबर की तारीख दर्ज थी। युवक का दावा है कि तारीख बीत चुकी थी और इसके बावजूद उसे बीयर बिक्री की गई।
विज्ञापन
युवक ने कथित तौर पर दुकान के कर्मचारी को बोतल की एक्सपायरी डेट के बारे में बताया और बीयर वापस लेने की बात कही। आरोप है कि कर्मचारी ने इसे वापस लेने से इनकार कर दिया। इसके बाद युवक ने मौके की पूरी स्थिति अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर ली। यही वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर प्रसारित होने लगा। हालांकि, वीडियो में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- ज्यादती या मदद?: 15 दिन से आमरण अनशन कर रहे कल्पना के पिता को पुलिस ने उठाया, तबीयत का हवाला; टेंट भी उखाड़ा
अमोलपठा की यही सरकारी शराब दुकान कुछ दिन पहले ग्रामीणों के विरोध के कारण भी चर्चा में रही थी। 10 सितंबर को गांव की महिलाओं और ग्रामीणों ने शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था। विरोध के दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई और दुकान में तोड़फोड़ किए जाने की घटना सामने आई थी। मामले में पुलिस और आबकारी विभाग की टीम के साथ कथित मारपीट के बाद पुलिस ने कार्रवाई की थी। पुलिस के अनुसार, प्रकरण में सरपंच और जनपद सदस्य सहित 21 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय के माध्यम से जेल भेजा गया था। इसके बाद अब इसी दुकान से जुड़ा बीयर बिक्री का मामला सामने आने से स्थानीय स्तर पर फिर चर्चा शुरू हो गई है।
जिला आबकारी अधिकारी शुभम दंगोडे ने मामले की जानकारी मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि संबंधित वृत्त प्रभारी को मौके पर भेजकर जांच कराई जाएगी। उनका कहना है कि यदि जांच के दौरान एक्सपायरी डेट वाली बीयर की बिक्री की पुष्टि होती है तो नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल विभाग की जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि संबंधित बीयर वास्तव में बिक्री योग्य अवधि से बाहर थी या मामले में कोई अन्य तथ्य है। इधर, शराब दुकानों के विरोध में जिले के अलग-अलग हिस्सों में चल रहे प्रदर्शनों के बीच अमोलपठा की घटना ने शराब बिक्री की निगरानी और दुकानों की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल फिर सामने ला दिए हैं।
