फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Shivpuri News group of students from Banavasi hostel left under Know Culture tour

Shivpuri News: 'संस्कृति को जानो' यात्रा के तहत रवाना हुआ बनवासी छात्रावास के छात्रों का दल, जानें पूरा मामला

Mon, 21 Oct 2024 06:28 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 21 Oct 2024 06:28 PM IST
सार

'संस्कृति को जानो' यात्रा के तहत बनवासी छात्रावास के छात्रों का दल रवाना हुआ है। सेवा भारती द्वारा संचालित छात्रावास में बनवासी छात्रों को नि:शुल्क शिक्षा दी जाती है। छात्रावास से अभी तक 319 छात्र पढ़कर निकल चुके हैं।

विज्ञापन
Shivpuri News group of students from Banavasi hostel left under Know Culture tour
बनवासी छात्रावास के छात्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवपुरी जिला मुख्यालय पर सेवा भारती द्वारा फतेहपुर पर संचालित बनवासी छात्रावास के छात्रों को संस्कृति को जानो यात्रा के माध्यम से तीर्थ यात्रा के लिए भेजा गया है। इस दल में छात्रावास में रहने वाले 56 छात्रों के साथ, दो पूर्व छात्र, 17 अभिभावक सहित छात्रावास अधीक्षक मुकेश कर्ण सहित कुल 75 लोग इस दल में शामिल हैं। यह दल विभिन्न स्थानों पर यात्रा करेगा, जिसमें हरिद्वार, ऋषिकेश, नीलकंठ, मसूरी और अयोध्या का भ्रमण करेगा और वहां की संस्कृति को जानेगा। वर्ष 2013 से अपनी संस्कृति को जानो यात्रा की शुरुआत की गई है, जिसमें देश के विभिन्न स्थानों पर छात्रावास के छात्रों को भेजा जाता है।

विज्ञापन




शिवपुरी में सेवा भारती द्वारा संचालित यह छात्रावास साल 2001 में बनवासी छात्रों के लिए प्रारंभ किया गया। इसमें  शिवपुरी, श्योपुर, अशोकनगर और गुना के सुदूर ग्रामीण अंचलों के छात्र रहकर अपना विद्या अध्ययन करते हैं। इसमें स्कूली शिक्षा के साथ खेल शिक्षा, संगीत शिक्षा, कंप्यूटर शिक्षा एवं योग शिक्षा इन्हें प्रदान की जाती है। सेवा भारती के माध्यम से इन्हें निशुल्क शिक्षा दी जाती है, जिसके लिए सेवा भारती समाज के संभ्रांत बंधुओं से मिलकर इन बच्चों को गोद देकर इस छात्रावास का संचालन करती है।
विज्ञापन


अभी तक 319 छात्र हासिल कर चुके हैं निशुल्क शिक्षा
अभी तक इस छात्रावास से 319 छात्र पढ़कर निकल चुके हैं। जो शिक्षक, मध्यप्रदेश पुलिस, वनरक्षक, डाक विभाग, बैंक आदि विभागों में 47 छात्र शासकीय सेवाओं में पहुंचकर समाज की मुख्य धारा से जुड़ चुके हैं। इस छात्रावास में पढ़े डबरा की दफाई के रहने वाले रामबरन सिंह ने बताया कि वह इसी सेवा भारती के छात्रावास में रहकर पढ़े हैं और कक्षा 6वीं से 12वीं तक यहीं रहकर अपनी पढ़ाई पूरी की। इस छात्रावास में पढ़ाई के साथ सेवा, संस्कार और संघ की शाखों में जाना शुरू हुआ। वहां हमने सीखा कैसे जीवन निर्माण होता है, उसके बाद आगे की पढ़ाई हमने भोपाल में समाज सेवा न्यास में रहकर पूरी की। पढ़ाई के बाद मेरा एसएएफ से चयन हुआ और अब देश सेवा में अपनी भागीदार निभा रहा हूं। रामबरन सिंह ने अपना भविष्य बनाने के लिए सेवा भारती का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


2013 से संस्कृति को जानो यात्रा की हुई शुरुआत
छात्रावास के छात्रों के लिए साल 2013 में अपनी संस्कृति को जानो को जानने के लिए इस यात्रा की शुरुआत की गई थी, जिसके माध्यम से देश के विभिन्न क्षेत्र जैसे वैष्णो देवी, जलियावाला बाग, अटारी बॉर्डर, मथुरा और काशी जैसे अन्य स्थानों पर इन छात्रों को भ्रमण कराया गया, जिससे यह सभी अपनी संस्कृति के साथ जुड़कर एक अच्छे नागरिक बन सके। इसी क्रम में इस बार यह यात्रा हरिद्वार, ऋषिकेश, नीलकंठ, मसूरी और अयोध्या के लिए प्रस्थान कर रही है। यह यात्रा हमारे छात्रावास अधीक्षक मुकेश कर्ण के मार्ग दर्शन में संपन्न होगी।


समाज बंधुओं के सहयोग से संचालित किया जा रहा छात्रावास
सेवा भारती के विभाग समन्वयक अर्जुन सिंह दांगी इन सभी छात्रों की इस यात्रा के लिए समाज के बंधुओं द्वारा सहयोग किया जाता है, जिसमें यह समाज हमारा है। इस भाव को लेकर समाज इस छात्रावास के साथ जुड़ रहा है। इसीलिए हम सभी कहते हैं, देश देता है सब कुछ हम भी तो कुछ देना सीखें। इस यात्रा के प्रस्थान करते समय विभाग समन्वयक अर्जुन सिंह दांगी ने सभी छात्रों को तिलक लगाकर मंगल यात्रा की शुभकामनाएं देकर विदा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed