फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Shivpuri News: Farmers are happy with the arrival of two racks of 2545 metric tonnes of fertilizer

Shivpuri: किसानों से किया वादा ज्योतिरादित्य सिंधिया ने निभाया, 2545 मीट्रिक टन खाद पहुंची, किसानों में खुशी

Sun, 13 Oct 2024 06:48 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 13 Oct 2024 06:48 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने संसदीय क्षेत्र शिवपुरी में खाद की कमी से जूझ रहे किसानों को राहत दी है। सिंधिया के विशेष प्रयासों से 2545 मीट्रिक टन खाद की व्यवस्था कराई गई, जिसमें डीएपी और एनपीके खाद शामिल हैं। खाद की दो रैक अशोकनगर, शिवपुरी, और गुना में पहुंच गई हैं, और 16 अक्तूबर को एक और रैक आने वाली है।

विज्ञापन
Shivpuri News: Farmers are happy with the arrival of two racks of 2545 metric tonnes of fertilizer
ट्रेन से पहुंची खाद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने शिवपुरी दौरे के दौरान किसानों को खाद दिलाने का वादा पूरा कर दिया है। अपने संसदीय क्षेत्र के किसानों के लिए केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने विशेष प्रयासों से केंद्रीय मंत्रालय से बात करके 2545 मीट्रिक टन खाद की व्यवस्था कर दी है। संसदीय क्षेत्र में रविवार की सुबह 2545 मीट्रिक टन खाद की दो रैक आ चुकी हैं। जो रैक आई हैं उसमें संसदीय क्षेत्र के अशोकनगर और शिवपुरी के लिए डीएपी खाद की व्यवस्था की गई है, जबकि गुना और अशोकनगर के लिए एनपीके खाद पहुंचाया गया है। 

विज्ञापन


इन खाद के कट्टों का उतारने का काम रेलवे स्टेशन पर किया गया। जल्द ही यह वितरण केंद्रों पर पहुंच जाएगी। बताया जा रहा है कि आने वाली 16 अक्तूबर को डीएपी खाद की एक और रैक आने वाली है, जो गुना आएगी। इससे गुना के आसपास के किसानों के लिए इससे मदद मिलेगी। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि क्षेत्र में इस समय रबी सीजन में किसान वर्ग अपने खेतों में बोवनी के काम में जुट गया है लेकिन खाद की कमी से किसान परेशान है। शिवपुरी के लुधावली खाद वितरण सेंटर पर तो तीन पुलिस कर्मियों ने एक किसान की लाठियों से पिटाई तक लगा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दशहरे के दिन भी लेते रहे अपडेट
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के विशेष प्रयासों से उनके संसदीय क्षेत्र के किसानों के लिए खाद की व्यवस्था में दशहरे के दिन भी केंद्रीय मंत्री सिंधिया इसकी जानकारी लेते रहे। सूत्रों ने बताया है कि 2545 मैट्रिक टन रैक रविवार की सुबह संसदीय क्षेत्र के रेलवे ट्रैक पर लग गया। रैक समय पर पहुंचा कि नहीं इसका अपडेट दशहरे वाली रात को सिंधिया फोन से लेते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed