{"_id":"659ebd4e875c9042ff0cb993","slug":"shivpuri-murder-of-a-woman-three-months-ago-revealed-six-arrested-2024-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shivpuri: तीन महीने पहले हुई महिला की हत्या का खुलासा, लूट करने घुसे थे आरोपी, पहचाना तो गला दबाकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shivpuri: तीन महीने पहले हुई महिला की हत्या का खुलासा, लूट करने घुसे थे आरोपी, पहचाना तो गला दबाकर मार डाला
Wed, 10 Jan 2024 09:22 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, शिवपुरी
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, शिवपुरी
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 10 Jan 2024 09:22 PM IST
सार
शिवपुरी में तीन माह पहले हुए महिला की हत्या का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। लूट के इरादे से की गई हत्या में छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दो अभी भी फरार हैं।
विज्ञापन
शिवपुरी में महिला की हत्या करने वाले छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिवपुरी जिले के बैराड़ में एक महिला चायना शर्मा हत्याकांड का पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर दिया। मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में पुलिस की लेतलतीफी को लेकर मृतक महिला के पति व उसके परिजनों ने प्रदर्शन भी किया था और थाने के सामने भूख हड़ताल भी की थी।
बता दें कि तीन माह पहले 10 अक्टूबर 2023 को बैराड में दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला चायना शर्मा की हत्या की गई थी, लेकिन इतने दिन गुजर जाने के बाद भी पुलिस इस मामले में आरोपियों तक नहीं पहुंच पा रही थी। पुलिस की लेतलतीफी को लेकर मृतक महिला के पति अजय शर्मा व उसके परिजनों ने प्रदर्शन भी किया था और थाने के सामने भूख हड़ताल भी की थी। भूख हडताल के बाद पुलिस ने परिजनों को 15 दिन में मामला सुलझाने का आश्वासन दिया गया था। अब इसके बाद पुलिस ने इसका खुलासा किया है। पोहरी अनुविभाग के एसडीओपी सुजीत भदौरिया ने बताया कि महिला के घर में लूट के इरादे से घुसकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया था। इस हत्याकांड में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दो आरोपी अभी भी फरार हैं।
आरोपी को पहचाना तो मार डाला
पुलिस ने बताया कि इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड 16 वर्षीय किशोर है। वह चायना शर्मा के घर के पास में ही किराए का कमरा लेकर पढ़ाई करता था। आरोपी का चायना शर्मा के घर आना जाना था। साथ ही उसने घर के बच्चों से दोस्ती कर रखी थी। आरोपी ने अपने रूम पार्टनर के साथ मिलकर रैकी की और इस वारदात की पटकथा लिखी। इसमें अपने मामा को भी शामिल कर लिया। इसमें उनके साथ कुछ पुराने बदमाश में शामिल हो गए। आठ आरोपी चायना के घर में पटा का न्योता देने के नाम पर घुसे। फिर लूट की वारदात की। एक आरोपी को चायना ने पहचान लिया इसलिए उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
मोबाइल को तालाब में फेंका
इस मामले में पुलिस पहले स्मैक व नशेलची युवक को इस मामले में संदेही मान रही थी, लेकिन बाद में पुलिस ने कड़ी से कड़ी जोड़ी और संदेहियों को तलाशा। एसडीओपी सुजीत भदौरिया ने बताया कि हत्या के मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उन्होंने बताया है कि उन्हें डर था कि इस मामले का अगर खुलासा होगा तो मोबाइल सबसे बडी समस्या बनेगा। इसके चलते आरोपीयों ने बडे शातिर तरीके से पहले मोबाइल को तोड़ा और उसके बाद इसे गिरमानी के तालाब में फेंक दिया। जहां पुलिस ने इन आरोपियों की निशानदेही पर तालाब से मोबाइल भी बरामद कर लिया है।
सोना बेचा नहीं, गिरवी रख दिया
थाना प्रभारी नवीन यादव ने बताया कि यह आरोपी इतने शातिर थे कि इन्होंने लूटे गए माल को बेचने में रिश्क नहीं लिया। उन्हें डर था कि इस माल को बेचने में यह पकड़े जा सकते हैं। इसके चलते आरोपी ग्वालियर गए और उन्होंने वहां गोल्ड लोन में इस सोने को 4 लाख 70 हजार रुपये में गिरवी रखा और फिर इस पैसे को लेकर आपस में बांट लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर रेडमी कंपनी का मोबाइल तालाब से जेसीबी से खोदकर जप्त किया। साथ ही पुलिस ने इस आरोपीयों से 1 लाख 9 रुपये के जेवरात, 20 हजार रुपये नगद, घटना में प्रयुक्त की गई कार क्रमांक एमपी 07 एमएम 8888 सहित, दो देशी कट्टा और दो जिंदा राउंड जब्त किए गए हैं।