फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Shivpuri: Jitu Patwari claims Congress will win 15 seats in MP.

Shivpuri: जीतू पटवारी का दावा MP में कांग्रेस जीतेगी 15 सीटें, CM पद को लेकर मोहन यादव के लिए कही ये बात

Wed, 28 Feb 2024 08:10 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Wed, 28 Feb 2024 08:10 PM IST
सार

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने शिवपुरी में ली कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक। लोकसभा चुनाव को लेकर मध्य प्रदेश के 80% उम्मीदवारों की सूची फाइनल होने की बात कही। 

विज्ञापन
Shivpuri: Jitu Patwari claims Congress will win 15 seats in MP.
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर दावा किया है कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस 15 से ज्यादा लोकसभा सीटें जीतेगी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर मध्य प्रदेश के 80% उम्मीदवारों की सूची फाइनल हो गई है। 15 मार्च से पहले प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बुधवार को यह बात शिवपुरी में पत्रकारों से चर्चा के दौरान कही। 

विज्ञापन


कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर शिवपुरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक लेने के लिए आए हुए थे। जीतू पटवारी ने बताया कि आगामी तीन मार्च को राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के जरिए शिवपुरी जिले में आ रहे हैं। इस दौरान शिवपुरी में भारत छोड़ो न्याय यात्रा के जरिए वह लोगों से मुलाकात करेंगे। 
विज्ञापन


पार्टी निर्देश देगी तो मैं भी चुनाव लड़ने के लिए तैयार हूं 
पत्रकार वार्ता के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी से जब यह पूछा गया कि आप आगामी लोकसभा चुनाव लड़ेंगे क्या। तो उन्होंने कहा पार्टी जो निर्देश देगी उसका पालन करूंगा। मैं पार्टी का सिपाही हूं पार्टी के निर्देश सिर माथे पर। जब उनसे पूछा गया कि दिग्विजय सिंह और कमलनाथ भी लोकसभा चुनाव लड़ेंगे क्या? तो उन्होंने कहा कि जो पार्टी निर्देश देगी वह भी उसी का पालन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी भावना रावण जैसी
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि अमित शाह ने कांग्रेस मुक्त बूथ करने की बात जो कही थी वह उनकी भावना अहंकार की भावना है। रावण ने जिस तरह से मैं की बात कही थी उनकी भावना भी रावण की जैसी है। 

आज किसान कर्ज में डूबा
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने केंद्र की मोदी सरकार पर आरोप लगाए कि बीते 10 साल के शासन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो बातें और वादे जनता से किए थे उन वादों को पूरा नहीं किया है। आज किसान कर्ज में डूबा हुआ है, महंगाई से जनता परेशान है, लाखों लोग बेरोजगार घूम रहे हैं। युवाओं को रोजगार नहीं मिला तो वह नशे की लत में जा रहे हैं। इस और केंद्र सरकार का कोई ध्यान नहीं है। इन सब मुद्दों को लेकर ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रहे हैं।


पर्ची के मुख्यमंत्री हैं मोहन यादव
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बनाए गए मोहन यादव पर्ची के मुख्यमंत्री हैं। नरेंद्र मोदी ने जो पर्ची मध्य प्रदेश में भेजी, उसे पर्ची से उनका नाम निकला। मोहन यादव को जनादेश नहीं मिला है, जबकि शिवराज सिंह को जनादेश मिला था, लेकिन एक पर्ची से मोहन यादव का नाम निकला। मैं उनको पर्ची वाला मुख्यमंत्री कहता हूं। प्रदेश की मोहन यादव सरकार पर निशाना साधते हुए जीतू पटवारी ने कहा कि दो महीने में जनता त्रस्त हो गई है। पूरे प्रदेश में अपराध चरम पर है। जनता के कोई काम नहीं हो रहे हैं। बढ़ते अपराध के अलावा प्रदेश के नाकों पर भ्रष्टाचार चरम पर है। मध्य प्रदेश में 15 हजार करोड़ से ज्यादा का कर्ज अभी दो महीने के दौरान ही मोहन यादव सरकार ने ले लिया है। इस तरह से यह केसीसी की सरकार है। जिसमें क्राइम, करप्शन और कर्ज वाली ये सरकार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed