फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Shivpuri Crime Husband cuts wife neck with axe

Shivpuri Crime: पति ने कुल्हाड़ी से काटी पत्नी की गर्दन, खेत में दिया वारदात को अंजाम

Thu, 07 Dec 2023 06:38 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 07 Dec 2023 06:38 PM IST
सार

Shivpuri Crime: शिवपुरी में पति ने अपनी पत्नी की गर्दन कुल्हाड़ी से काट दी। हत्या करने के बाद आरोपी घटनास्थल पर काफी देर तक रहा। इधर, जानकारी लगते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Shivpuri Crime Husband cuts wife neck with axe
हत्यारा पति और मृतक पत्नी का शव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शिवपुरी के पोहरी में एक व्यक्ति द्वारा आपसी विवाद में अपनी पत्नी का कुल्हाड़ी से सिर काट दिए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी से विवाद के बाद उसकी कुल्हाड़ी से गर्दन काट कर हत्या कर दी। आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही है। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया है कि पोहरी के सोनीपुर में रहने वाले अरुण शर्मा (40) का गुरुवार को अपनी पत्नी रचना शर्मा (38) का किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस विवाद के बीच आरोपी अरूण शर्मा ने रचना शर्मा का सिर कुल्हाड़ी से काट दिया। बताया जा रहा है कि दोनों दोपहर घर से करीब एक किलोमीटर दूर बगदिया क्षेत्र में खेत में गए थे। वहां पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। तैश में आकर पति ने पत्नी की गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। इससे महिला ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


पड़ोसियों ने दी पुलिस को सूचना
बताया जाता है कि वारदात की सूचना खेत में काम कर रहे पड़ोसी ने वारदात को देख लिया। उसने पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि आरोपी अरूण शर्मा और रचना शर्मा की शादी 20 साल पहले हुई थी। उन्हें बच्चे नहीं थे। इसके अलावा आरोपी अरूण शर्मा की मानसिक स्थिति काफी समय से ठीक नहीं थी। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed