फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Five people died when a bus full of pilgrims fell into a ditch

Shivpuri News: शिवपुरी के श्रद्धालुओं की बस गुजरात के सापूतारा घाट की खाई में गिरी, पांच की मौत, 35 घायल

Sun, 02 Feb 2025 12:49 PM IST
शिवपुरी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: शिवपुरी ब्यूरो Updated Sun, 02 Feb 2025 12:49 PM IST
सार

Shivpuri News: बताया जा रहा है कि यह सभी लोग 23 दिसंबर को रामेश्वर धाम की यात्रा पर गए थे। सभी लोग वापस अपने घर लौट रहे थे। तभी यह हादसा हो गया।

विज्ञापन
Five people died when a bus full of pilgrims fell into a ditch
बस हुई दुर्घटनाग्रस्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवपुरी जिले के कोलारस क्षेत्र के रामगढ़ के श्रद्धालुओं से भरी बस रविवार सुबह 4:00 बजे गुजरात के डांग जिले के सापूतारा घाट पर खाई में गिर गई। बस में करीब 50 श्रद्धालु सवार थे। पांच लोगों की मौत हो गई और 35 यात्री घायल हुए हैं। इनमें से 16 की स्थिति गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें डांग के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक यात्री को सूरत रेफर किया गया है।

विज्ञापन


हादसे की शिकार बस में अधिकांश यात्री शिवपुरी जिले के कोलारस विधानसभा क्षेत्र के रामगढ़ और बिजरौनी गांव के सवार थे। मारे गए यात्रियों में भोलाराम कुशवाह, निवासी रामगढ़, गुड्डी राजेश यादव, निवासी रामगढ़, कमलेश वीरपाल यादव, निवासी रामगढ़, बृजेंद्र उर्फ पप्पू यादव, निवासी बिजरौनी, शिवपुरी बताए गए हैं। ड्राइवर रतन लाल जाटव, निवासी सिरोंज, विदिशा की भी मौत हो गई है।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 

नासिक से द्वारका जा रहे थे
बताया जा रहा है कि बस में सवार सभी लोग 23 दिसंबर को रामेश्वरम की यात्रा पर गए थे। बस महाराष्ट्र के त्रयंबकेश्वर  से तीर्थयात्रियों को लेकर गुजरात के द्वारका जा रही थी। सापुतारा से करीब ढाई किलोमीटर दूर घाट पर यह अचानक अनियंत्रित हो गई। स्थानीय पुलिस और ग्रामीणों ने तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को बस से निकालकर अस्पताल पहुंचाया।



सीएम ने जताया दुख
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुजरात के सापुतारा घाट के पास यात्रियों से भरी बस के खाई में गिरने से हुई दुर्घटना में मध्यप्रदेश के श्रद्धालुओं के असामयिक निधन पर दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से प्रार्थना की है कि दिवंगत पुण्यात्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजन को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी मृतकों के परिजन को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से 4-4 लाख, गंभीर रूप से घायलों को एक-एक लाख रुपए की राशि एवं सामान्य घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि देने और समुचित इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी घटना पर दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि गुजरात के डांग जिले के सापुतारा घाट के पास हुई बस दुर्घटना में मध्यप्रदेश के तीर्थयात्रियों के हताहत होने का समाचार अत्यंत दु:खद है। दुःख की इस घड़ी में शोकाकुल परिजनों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed