फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Politics heats up over the slapping of the President

Shivpuri: नपाध्यक्ष के थप्पड़ मारने वाली बात पर सियासत गरमाई, खुलकर सामने आने लगी भाजपा नेताओं की कलह

Tue, 27 Sep 2022 07:49 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: दिनेश शर्मा Updated Tue, 27 Sep 2022 07:49 PM IST
सार

शिवपुरी नगर पालिका अध्य़क्ष के वायरल वीडियो के बाद राजनीति पारा उछल रहा है। उन्होंने सांसद प्रतिनिधि को थप्पड़ मार देने की बात कही थी। यशोधरा राजे सिंधिया के खिलाफ टिप्पणी करने वाले नपा उपाध्यक्ष सरोज व्यास के पति रामजी व्यास को सांसद प्रतिनिधि बना दिया। इससे भाजपा का एक धड़ा नाराज है और उन्हें हटाने के लिए ज्ञापन भी सौंपा है।

विज्ञापन
Politics heats up over the slapping of the President
नगर पालिका अध्यक्ष ने सांसद प्रतिनिधि पर अभद्र टिप्पणी करने के बाद सियासत गर्मा गई। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शिवपुरी की राजनीति गर्माई हुई है। इसके पीछे एक वायरल वीडियो को बताया जा रहा है। दरअसल इस वीडियो में नगर पालिका अध्यक्ष शिवपुरी गायत्री शर्मा भाजपा के जिला अध्यक्ष राजू बाथम से कह रही हैं कि रामजी व्यास की किस्मत अच्छी थी, नहीं तो मैं उसमें थप्पड़ मार देती। रामजी व्यास नपा उपाध्यक्ष के पति हैं, पर उन्हें सांसद केपी यादव ने अपना प्रतिनिधि बना दिया है। 
विज्ञापन


बता दें कि सोमवार को नगर पालिका शिवपुरी में नवनिर्वाचित परिषद का प्रथम सम्मेलन था। इस सम्मेलन से पहले सांसद केपी यादव ने सोशल मीडिया पर यशोधरा राजे सिंधिया के खिलाफ टिप्पणी करने वाले नपा उपाध्यक्ष सरोज व्यास के पति रामजी व्यास को सांसद प्रतिनिधि बना दिया। इससे पूर्व हेमंत ओझा इस पद पर थे। व्यास ने सांसद प्रतिनिधि की हैसियत से नपा परिषद की बैठक में भाग लिया, लेकिन बैठक के पश्चात इस मुद्दे को लेकर भाजपा में राजनीति गरमा गई है।
विज्ञापन


दरअसल अध्यक्ष गायत्री शर्मा ने हिदायत दी हुई है कि पार्षद पति पालिका की किसी भी कार्यवाही में भागीदारी नहीं करेंगे। अब मामला तूल पकड गया। इस बात का विरोध करने के लिए सम्मेलन के बाद गायत्री शर्मा के साथ भाजपा के पार्षद और राजे समर्थक नेता भाजपा के जिला अध्यक्ष राजू बाथम के पास गए। तभी गायत्री ने शिकायत के तल्ख लहजे में उपाध्यक्ष सरोज व्यास के पति रामजी व्यास को चांटा मारने की बात कही है। नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा का कहना है कि कि वे सभा में बिना कोई सूचना दिए आकार बैठ गए और अनर्गल हस्तक्षेप करने लगे। उन्होंने मुझे नहीं बताया कि उन्हें सांसद प्रतिनिधि बनाया गया है। वे गुंडागर्दी कर रहे थे। बाद में इसकी शिकायत हमारे जिला अध्यक्ष से की तब मैंने कहा यदि मुझे क्रोध आ जाता तो मैं थप्पड़ मार देती।
विज्ञापन
विज्ञापन


यशोधरा राजे समर्थकों ने व्यास को सांसद प्रतिनिधि पद से हटाने के लिए एकजुट होकर जिलाध्यक्ष राजू बाथम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में अल्टीमेटम दिया गया है कि यदि इसके बाद भी व्यास को सांसद प्रतिनिधि पद से नहीं हटाया गया तो भाजपा के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और भाजपा कार्यकर्ता इसका विरोध भोपाल जाकर प्रदेश नेतृत्व के समक्ष करेंगे। नगर पालिका उपाध्यक्ष सरोज व्यास के पति एवं सांसद केपी यादव के पालिका प्रतिनिधि रामजी व्यास का कहना है कि मैं पार्टी का 10 साल से सदस्य हूं। मैं परिषद की बैठक में क्षेत्रीय सांसद प्रतिनिधि की हैसियत से गया था, अनाधिकृति नहीं गया था। अध्यक्ष गायत्री जी ने जो मेरे लिए कहा ,वह कतई उचित नहीं था। यह सब नगर की जनता देख रही है। ऐसे नगर पालिका नहीं चल पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed