फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   MP News: In a religious event, BJP candidate from Pichhor was informed by the MLA even before the result, FIR

MP Election: धार्मिक आयोजन में पिछोर के भाजपा प्रत्याशी को परिणाम से पहले ही बता दिया विधायक, दर्ज हुई एफआईआर

Fri, 01 Dec 2023 08:35 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 01 Dec 2023 08:35 PM IST
सार

धार्मिक आयोजन के लिए छपे आमंत्रण कार्ड पर भाजपा प्रत्याशी को परिणाम से पहले ही विधायक बता दिया गया है। आचार संहिता के चलते ऐसे आमंत्रण पत्र छापने वाले पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। 

विज्ञापन
MP News: In a religious event, BJP candidate from Pichhor was informed by the MLA even before the result, FIR
आमंत्रण पत्र पर प्रीतम सिंह को विधायक बताने का मामला तूल पकड़ गया है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शिवपुरी जिले में हो रहे राम जानकी विवाह महोत्सव कार्यक्रम के आमंत्रण पत्र में पिछोर से भाजपा प्रत्याशी प्रीतम लोधी को विधायक पिछोर बताए जाने के बाद मामला तूल पकड़ गया है। अब पुलिस ने इस मामले में कार्ड छापने वाले प्रिटिंग प्रेस संचालक पर मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


इस धार्मिक आयोजन के दौरान कार्ड पर पिछोर से भाजपा प्रत्याशी प्रीतम लोधी को विधायक पिछोर बता दिया गया और उनका फोटो प्रकाशित कर उसके नीचे विधायक पिछोर लिखा गया। यह मामला तूल पकड़ा और संबंधित कार्यक्रम के आयोजकगण सवालों के घेरे में आए तो आयोजक मंडल के अतर सिंह लोधी ने इस मामले से पल्ला झाड़ लिया और कहा कि हमने तो पिछोर से भाजपा प्रत्याशी लिखकर दिया तो प्रिंटिंग प्रेस की तरफ से मिस्टेक हुई है। चुनाव आचार संहिता लागू होने के कारण इस तरह आमंत्रण पत्र पर भाजपा प्रत्याशी को विधायक लिखना गलत है। प्रिंटिंग प्रेस संचालक के खिलाफ करैरा तहसीलदार की शिकायत पर अमोला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


प्रीतम लोधी को बताया विधायक
शिवपुरी जिले के करैरा अनुविभाग की ग्राम पंचायत सिरसौद में 17 दिसंबर को भगवान राम और माता जानकी की शादी का धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन के लिए आमंत्रण पत्र छपवाए गए हैं। इसी दौरान इस आमंत्रण पत्र पर पिछोर विधानसभा से विधायक प्रीतम लोधी को बताया गया है जबकि पिछोर से वर्तमान विधायक केपी सिंह हैं। इस आमंत्रण पत्र में बकायदा पिछोर से भाजपा प्रत्याशी प्रीतम लोधी और उनकी धर्म पत्नी की फोटो भी लगाया गया है। साथ ही नाम के नीचे प्रीतम लोधी को पिछोर विधायक लिखा गया है। वहीं इसी आमंत्रण कार्ड में कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी को पूर्व विधायक बताया गया है, जबकि वे वर्तमान कोलारस विधायक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed