{"_id":"67092cc29fbeb6dd7a0ab46c","slug":"mp-news-dengue-strikes-shivpuri-two-people-including-a-four-year-old-child-die-panic-prevails-among-people-2024-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: शिवपुरी में डेंगू की दस्तक, चार साल के बच्चे सहित दो लोगों की मौत, लोगों में दहशत का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: शिवपुरी में डेंगू की दस्तक, चार साल के बच्चे सहित दो लोगों की मौत, लोगों में दहशत का माहौल
Fri, 11 Oct 2024 07:18 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 11 Oct 2024 07:18 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के शिवपुरी में डेंगू ने दस्तक दे दी है। एक चार साल के बच्चे सहित दो लोगों की मौत हुई है। डेंगू से लोगों के बीच दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
पानी की जांच करते हुए लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिवपुरी जिले में डेंगू ने दस्तक दे दी है। बीते नौ दिनों में डेंगू के 22 केस पॉजिटिव सामने आ चुके हैं। इसके अलावा दो लोगों की डेंगू से मौत के मामले सामने आए हैं, जिसमें एक बामौरकलां गांव के चार साल के बच्चे रामलखेरा की भी डेंगू से मौत हो गई है।
विज्ञापन
जिले में दो लोगों की डेंगू से मौत के बाद स्वास्थ्य महकमा इन मामलों को दबाने में लगा है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि डेंगू से मौत का कोई भी मामला हमारे सामने नहीं आया है। वहीं, दूसरी ओर मृतकों के परिजनों का कहना है कि हमारे परिवारजनों की मौत डेंगू से हुई है। शिवपुरी के बामौरकलां गांव के चार साल के बच्चे रामलखेरा पुत्र अजीत लखेरा की गुरुवार को डेंगू से मौत हो गई। बच्चे ने कमलाराजा अस्पताल ग्वालियर में इलाज के दौरान दम तोड़ा।
विज्ञापन
बच्चे के ताऊ चंद्रेश कुमार ने बताया कि तीन दिन पहले बच्चे को बुखार आया था। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ने पर चंदेरी में जांच कराई तो प्लेटलेट्स कम पाए गए। डॉक्टर ने डेंगू बताया। इसके बाद इलाज के लिए ग्वालियर लेकर गए। लेकिन ग्वालियर में इलाज के दौरान मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व बीएमओ का कहना है कि बामौरकलां में जिस बच्चे की मौत हुई है, उसके परिजन पहले चंदेरी ले गए थे, फिर ग्वालियर ले गए थे। अभी इस मामले में ग्वालियर से हमें कोई सूचना नहीं आई है।
विज्ञापन
