फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri: Women created ruckus in public hearing regarding water problem, sat on dharna at collectorate gate

शिवपुरी में जल संकट: पानी की समस्या को लेकर जनसुनवाई में महिलाओं ने किया हंगामा, कलेक्ट्रेट के गेट पर दिया धरना

Wed, 06 Apr 2022 12:32 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 06 Apr 2022 12:32 PM IST
सार

शिवपुरी जिले में गर्मी की शुरुआत के साथ ही जल संकट गहरा गया है। पानी की समस्या को लेकर मंगलवार को महिलाओं ने जनसुनवाई में हंगामा किया और कलेक्ट्रेट कार्यालय के गेट पर धरना दिया।

विज्ञापन
Shivpuri: Women created ruckus in public hearing regarding water problem, sat on dharna at collectorate gate
कलेक्ट्रेट ऑफिस के सामने धरने पर बैठी महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवपुरी जिले में गर्मी की दस्तक के साथ ही कई वार्डों में पेय जल का संकट गहरा गया है। मंगलवार को पानी की समस्या को लेकर वार्ड क्रमांक 31 की महिलाओं ने जनसुनवाई में हंगामा किया और  बाद में कलेक्टर कार्यालय के गेट पर धरना दिया। 
विज्ञापन


क्षेत्र में पानी की समस्या पर महिलाओं का कहना है कि उनके वार्ड में पीने के पानी को लेकर वे काफी परेशान हैं। उनकी कॉलोनी में अभी तक पानी की लाइन नहीं डाली गई है। वे टैंकरों से पानी खरीदकर पानी पी रही हैं। पानी की समस्या को लेकर नगर पालिका को कई बार आवेदन दिए लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


वहीं, आप पार्टी की कार्यकर्ता रंजीता देशपांडे ने बताया कि वार्ड क्रमांक 31 के अंतर्गत वाजपेयी का बगीचा क्षेत्र में उनके चारों ओर से सिंधु जल आवर्धन योजना की पाइप लाइन बिछाई गई है, लेकिन वहां से 200 मीटर की दूरी तक पानी की पाइप लाइन पहुंचाना नगर पालिका ने उचित नहीं समझ रही है। वार्ड के करीब 70 घर ऐसे हैं जिन्हें खरीद कर पानी पीना पड़ रहा है पीने के पानी की व्यवस्था को लेकर उन्हें हर दिन कहीं ना कहीं बोरवेल पर जाकर पानी भर के लाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपनी समस्या लेकर कलेक्टर ऑफिस पहुंची महिलाओं ने गेट के सामने बैठकर धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी की। महिलाओं के प्रदर्शन के बाद कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह मौके पर आए और नगर पालिका सीएमओ को बुलाया। कलेक्टर ने बताया कि अमृत एक के तहत आने वाली कॉलोनियों में ज्यादातर सिंध जलावर्धन योजना के तहत पानी पहुंचाया जा चुका है। वार्ड नंबर 31 का कुछ हिस्सा अमृत 2 में आता है फिर भी नगर पालिका को निर्देशित किया है अगर वैध कॉलोनी होगी और दूरी कम होगी तो जल्द ही समस्या का निपटारा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed