{"_id":"629e24be76b8b9534530019d","slug":"shivpuri-ex-serviceman-s-body-found-tied-to-stone-in-a-well-fear-of-murder-in-election-rivalry-police-engaged-in-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shivpuri: पूर्व सैनिक का कुएं में पत्थर से बंधा शव मिला, चुनावी रंजिश में हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shivpuri: पूर्व सैनिक का कुएं में पत्थर से बंधा शव मिला, चुनावी रंजिश में हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
Mon, 06 Jun 2022 09:31 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Mon, 06 Jun 2022 09:31 PM IST
सार
शिवपुरी जिले के खनियाधाना इलाके के बामोर कला में एक सेना के रिटायर्ड सैनिक ब्रज मोहन शर्मा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पत्थर और रस्सी से बंधा कुंए में मिला है। शव मिलने से क्षेत्र के आसपास के इलाके में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
पूर्व सैनिक का कुएं में मिला शव, हत्या की आशंका।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शिवपुरी जिले के खनियाधाना इलाके के बामोर कला में एक सेना के रिटायर्ड सैनिक ब्रज मोहन शर्मा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पत्थर और रस्सी से बंधा कुंए में मिला है। शव मिलने से क्षेत्र के आसपास के इलाके में हड़कंप मचा है। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूर्व सैनिक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पूर्व सैनिक बीते दो दिनों से घर से गायब थे, जिसके बाद परिजनों ने बामोर थाना कला में गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया था। पुलिस पूर्व सैनिक की तलाश कर रही थी।
बामौर कला थाना प्रभारी पुनीत वाजपेई ने बताया कि रिजोदी गांव के पास एक खेत में बने कुएं में शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर जाकर पड़ताल की तो शव की पहचान पूर्व सैनिक ब्रज मोहन शर्मा के रूप में हुई। मृतक का शव कुंए में पत्थर से बांधकर फेंक दिया गया है, साथ ही मृतक के पैर को तौलिया से बांधा गया। पुलिस की प्रथम जांच के आधार पर यह पता लगा है कि पूर्व सैनिक की हत्या की गई है इसलिए हत्या करने के बाद सैनिक के शव को बांधकर कुएं में फेंक दिया गया है।
मृतक के परिजनों के अनुसार मृतक बृजमोहन शर्मा ने कारगिल युद्ध में भी अपना पराक्रम दिखाया था, जिसके बाद वह सूबेदार के पद से रिटायर होकर 27 साल बाद अपने गांव वापस आए थे। गांव में आकर वह राजनीति में सक्रिय हो गये। ब्रजमोहन शर्मा पिछली बार भी सरपंच चुनाव पर लड़े थे। लेकिन 17 वोट से हार गए थे। इस बार उन्होंने जिला पंचायत सदस्य के उम्मीदवार के तौर पर दावेदारी की थी, चुनावी रंजिश के चलते हत्या की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस इस मामले में हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।