{"_id":"624414fe5c8144753e55ddb2","slug":"shivpuri-banners-of-severe-price-reduction-put-up-at-liquor-shops-in-the-city-the-excise-department-took-action-and-removed","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवपुरी: शहर की शराब दुकानों पर लगे ‘दाम में भारी कमी’ के बैनर, आबकारी विभाग ने कार्रवाई कर हटाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवपुरी: शहर की शराब दुकानों पर लगे ‘दाम में भारी कमी’ के बैनर, आबकारी विभाग ने कार्रवाई कर हटाए
Wed, 30 Mar 2022 01:59 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 30 Mar 2022 01:59 PM IST
सार
31 मार्च से पहले ठेका समाप्ति के चलते स्टॉक खत्म करने की योजना पर ठेकेदार काम कर रहे हैं। उन्होंने दुकानों के बाहर दाम में भारी कमी के बैनर-पोस्टर लगा लिए थे। जो कि अवैधानिक है। अब इस पर जिले के आबकारी विभाग ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन
शराब दुकानों पर लगे पोस्टर आबकारी विभाग ने हटा दिए हैं।
- फोटो : अमर उजाला
-
- 1
-
Link Copied
विस्तार
शिवपुरी में आबकारी विभाग ने मंगलवार को शराब की दुकानों पर कार्रवाई करते हुए शराब की रेट कम करने संबंधी जो बैनर-पोस्टर लगाए गए थे उनको जब्त किया है। आबकारी विभाग को सूचना मिली थी कि शराब ठेकेदार अपनी-अपनी दुकानों पर मार्च क्लोजिंग से पहले स्टॉक को ठिकाने लगाने के लिए रेट कम कर शराब बेच रहे हैं। रेट कम करने के बैनर-पोस्टर लगाकर यह शराब बेची जा रही है।
बताया जा रहा है कि जिले की शराब दुकानों सारी दुकानों का शराब ठेका 31 मार्च को समाप्त हो रहा है। इसलिए आनन-फानन में शराब ठेकेदार अपना स्टॉक खत्म करने की फिराक में हैं। इसलिए नियम विरुद्ध तरीके से शराब ठेकेदारों ने बैनर-पोस्टर लगा लिए थे। बताया जा रहा है कि 31 मार्च से पहले ठेका समाप्ति के चलते स्टॉक खत्म करने की योजना पर ठेकेदार काम कर रहे हैं।
जिले में नवीन वर्ष 2022-23 के लिए ठेके अभी तक नहीं हो पाए हैं। केवल चिन्हित दुकानें ही ठेके पर उठी हैं। इनकी संख्या भी करीब 40 फीसदी ही है। मप्र सरकार की नई नीति का शराब ठेकेदार विरोध कर रहे हैं। अब एक अप्रैल से दुकानों का संचालन कौन करेगा इसको लेकर भी दुविधा की स्थिति बनी हुई है।