{"_id":"62988d3d15fdf214a911a137","slug":"shivpuri-as-soon-as-the-code-of-conduct-was-imposed-the-officials-arrived-to-remove-the-hoarding-banner","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shivpuri: आचार संहिता लगते ही होर्डिंग-बैनर हटवाने पहुंचे अधिकारी, चेकिंग पॉइन्ट बनाकर रोके गए वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shivpuri: आचार संहिता लगते ही होर्डिंग-बैनर हटवाने पहुंचे अधिकारी, चेकिंग पॉइन्ट बनाकर रोके गए वाहन
Thu, 02 Jun 2022 03:43 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Thu, 02 Jun 2022 03:43 PM IST
सार
शिवपुरी जिले में नगरीय निकाय चुनाव की तारीख तय होने के साथ ही बुधवार को आचार संहिता भी लागू कर दी गई। कलेक्टर व एसपी ने चौराहों पर लगे होर्डिंग-बैनर हटवाने की कार्रवाई की।
विज्ञापन
होर्डिंग बैनर हटवाने पहुंचे कलेक्टर एसपी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिवपुरी जिले में नगरीय निकाय चुनाव की तारीख तय होने के साथ ही बुधवार को आचार संहिता भी लागू कर दी गई। आचार संहिता लागू होते ही कलेक्टर व एसपी अपने लाव-लश्कर के साथ बाजार में निकले और वाहनों पर लगीं विभिन्न राजनैतिक दलों की नंबर प्लेट सहित चौराहों पर लगे होर्डिंग-बैनर हटवाने की कार्रवाई की। स्थाई होर्डिंग को कवर चढ़ाकर बंद किया गया।
बुधवार शाम माधव चौक पर ट्रैफिक पुलिस सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने अपनी टीम के साथ चेकिंग प्वाइंट लगाकर ऐसे वाहनों को रोका, जिन पर किसी राजनीतिक दल का चिह्न नंबर प्लेट या अन्य किसी जगह पर लगा हुआ था।
इन वाहनों की नंबर प्लेटों को मौके पर ही निकलवाया गया। उसके कुछ देर बाद कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल भी बाजार में निकले। अधिकारियों ने अस्थाई होर्डिंग-बैनर हटावाए, वहीं स्थाई होर्डिंग को कवर से ढांका गया।