{"_id":"699b1b1aeb6acf5d5f0af318","slug":"the-world-was-destroyed-on-the-first-anniversary-of-marriage-the-wife-died-a-painful-death-in-front-of-her-husband-sheopur-news-c-1-1-noi1227-3981044-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sheopur News: शादी की पहली सालगिरह पर उजड़ गई दुनिया, पति के सामने पत्नी की हुई दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sheopur News: शादी की पहली सालगिरह पर उजड़ गई दुनिया, पति के सामने पत्नी की हुई दर्दनाक मौत
Sun, 22 Feb 2026 10:32 PM IST
श्योपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर
Published by: श्योपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 10:32 PM IST
सार
श्योपुर जिले के अगरा थाना क्षेत्र में बाइक-ट्रैक्टर टक्कर में नवविवाहिता की पति के सामने दर्दनाक मौत हो गई। पिपरवास के पास हुए हादसे में ट्रॉली का पहिया चढ़ने से महिला की जान गई, जबकि पति को मामूली चोट आई। चालक फरार है, पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
दुर्घटना। (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
श्योपुर जिले की अगरा थाना क्षेत्र में दर्दनाक घटना सामने आई है। बाइक और ट्रैक्टर की टक्कर में नवविवाहिता की तड़प-तड़प कर उसके पति के सामने दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद दोनों ही परिवारों में कोहराम मच गया। अगरा थाना प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और विजयपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, पंरतु डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपर्द कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर नव विवाहिता की मौत के बाद पति गहरे सदमे में चला गया है।
विज्ञापन
हादसा श्योपुर जिले के अगरा थाना क्षेत्र के पिपरवास गांव के पास हुआ है। बताय जा रहा है कि मोटरसाइकिल पर आ रहे दंपती को बेकाबू ट्रैक्टर ट्रॉली ने टक्कर मार दी।नव विवाहिता की ट्रॉली के पहिए में आने से दर्दनाक मौत हो गई। हालांकि पति को मामूली चोट आई है। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर ट्रॉली को छोड़कर मौके से फरार हो गया। अब पुलिस ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- प्यार, शक और हत्या: छाती पर चढ़कर घोंटा गला, शव से बनाए संबंध; एमबीए छात्रा हत्याकांड की अब तक की पूरी दास्तां
विज्ञापन
अगरा थाना प्रभारी धर्मेंद्र शर्मा के अनुसार अतिवल धाकड़ निवासी पिपरवास ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा देवेश धाकड़ अपनी मोटरसाइकिल पर बहू को बिठाकर अगरा की तरफ से पिपरवास की ओर आ रहा था। तभी बबनवास की तरफ से पंचम धाकड़ अपने ट्रैक्टर ट्रॉली को लेकर आया। ट्रॉली से देवेश टकरा गया। उसी दौरान उसकी पत्नी सड़क पर नीचे गिर गई उसके ऊपर ट्रॉली का पहिया चढ़ गया। इसी दौरान उसकी मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
