फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sheopur News: Veera, a female cheetah from Africa, came out of Kuno National Park.

Sheopur: कूनो नेशनल पार्क से बाहर निकली अफ्रीका से आई मादा चीता वीरा, लोकेशन ट्रेस करने में जुटे अधिकारी

Tue, 30 Jan 2024 02:45 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 30 Jan 2024 02:45 PM IST
सार

वन भिाग की टीम लगातार वीरा को सर्च कर रही में जुटी हुई है। ट्रैक करने पर वीरा की लोकशन वीरपुर तहसील में पुलिस थाने के पास कोंनदे नाले में मिली है।
 

विज्ञापन
Sheopur News: Veera, a female cheetah from Africa, came out of Kuno National Park.
नेशनल पार्क से निकली मादा चीता। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

अफ्रीका से आई मादा चीता वीरा कूनो नेशनल पार्क से बाहर निकल गई है। वीरा के वीरपुर तहसील में होने की लोकेशन मिली है। वन भिाग की टीम लगातार वीरा को सर्च कर रही है। बताया यह भी जाता है कि मादा चीता वीरपुर पुलिस थाने के पास कोंनदे नाले में देखी गई है। वन विभाग लगातार मादा चीता को ट्रैक कर रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के मुतमाबिक मादा चीता वीरा दो दिनों से कूनो नेशनल पार्क से बाहर है। उसकी लोकेशन वीरपुर तहसील के पास रिहायसी बस्ती के पास देखी जा रही है। बताया जाता है कि सोमवार को वीरपुर पुलिस थाने की बाउंड्रीवाल के पास कोनदे नाले के पास देखी गई। इसके बाद वीरा चक सीताराम गांव के पास श्यारदा पंचायत की सरपंच के घर के पीछे देखी गई है। जिसे देखने के लिए सरपंच के घर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। वन विभाग का अमला भी चीते की लोकेशन को ट्रेस करते हुए वीरपुर के आसपास घूम रहा है।
विज्ञापन


अफ्रीका से आई मादा चीता वीरा कूनो नेशनल पार्क से बाहर निकल गई है। वीरा के वीरपुर तहसील में होने की लोकेशन मिली है। वन भिाग की टीम लगातार वीरा को सर्च कर रही है।बताया यह भी जाता है कि मादा चीता वीरपुर पुलिस थाने के पास भी कोंनदे नाले में देखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कूनो नेशनल पार्क के बाड़े  से मादा चीता वीरा को 20 दिसम्बर बुधवार को स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद खुले जंगल में छोड़ा गया था। मादा चीता वीरा को कूनो राष्ट्रीय उद्यान के नयागांव वन क्षेत्र में छोड़ा गया था। यह क्षेत्र पीपल बावड़ी पर्यटन जॉन के अंतर्गत आता है।दक्षिण अफ्रीका 18 फरवरी को भारत में चीतों की दूसरी खेप लाई गई थी, जिसमें 12 चितों को कूनो नेशनल पार्क लाया गया था। उसी में से मादा चीता वीरा भी थी।


बता दें कूनो नेशनल पार्क प्रबंधन ने मादा चिता को खुले जंगल में छोड़ने से पहले कूनो नेशनल पार्क में डॉक्टरों की टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया था। इसमें मादा चीता वीरा पूर्ण रूप से स्वस्थ पाई गई थी। उसके बाद प्रबंधन ने मादा चीता को खुले जंगल में रिलीज कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed