फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sheopur: Husband and wife went to the forest to cut wood in Mayapur, drowned in flood water, husband's body was found late at night and wife's body was found in the morning

Sheopur: मयापुर में लकड़ी काटने जंगल में गए पति-पत्नी बाढ़ के पानी में डूबे, पति का देर रात और पत्नी का सुबह शव मिला

Mon, 20 Jun 2022 03:29 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 20 Jun 2022 03:29 PM IST
सार

आवदा थाना के एएसआई  सुखवीरसिंह राजावत ने बताया कि रविवार को कैरका गांव से दंपति जंगल में लकड़ी काटने के लिए गया था। वापस आते समय पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गए। दोनों के शव बरामद कर लिए हैं। 

विज्ञापन
Sheopur: Husband and wife went to the forest to cut wood in Mayapur, drowned in flood water, husband's body was found late at night and wife's body was found in the morning
श्योपुर में तेज बारिश के कारण सीप, कदवाल और भादड़ी नदी उफान पर आ गई हैं। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के श्योपुर में बाढ़ में बह जाने से एक दंपती की मौत हो गई। दोनों पास ही जंगल में लकड़ी काटने गए थे, तभी बाढ़ के पानी में फंस गए। पति का शव रात में ही मिल गया था, जबकि पत्नी की लाश सुबह बरामद हुई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बता दें कि श्योपुर में बारिश का कहर जारी है। तीन दिनों से लगातार पानी गिर रहा है। नदी-नाले उफान पर हैं। पुलिस के मुताबिक 45 वर्षीय रामस्वरूप आदिवासी रविवार दोपहर करीब 11.30 बजे 40 वर्षीय पत्नी साबी बाई निवासी कैरका के साथ जंगल में लकड़ी काटने के लिए गए थे। बताया जाता है, कि लकड़ी काटकर जब दंपति सिर पर गठ्ठर रखकर लौट रहे थे, तभी आवदा डैम में आ रहे पानी के बहाव की चपेट में आ गए। 
विज्ञापन


शाम तक दोनों के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने पहले तो इन्हें आसपास तलाशा, आखिर में पुलिस को सूचना दी। पुलिस की तलाश में डैम से करीब 1 किमी दूर ढाबा गांव के पास रामस्वरूप आदिवासी का शव मिल गया। रातभर पत्नी की तलाश की गई, लेकिन कुछ नहीं मिला। पुलिस ने सोमवार सुबह फिर से सर्चिंग अभियान चलाया। करीब 7.30 बजे आवदा डैम खदान के पास साबी बाई का भी शव मिल गया। पुलिस ने शव को पीएम के लिए बड़ौदा अस्पताल भिजवाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आवदा थाना के एएसआई  सुखवीरसिंह राजावत ने बताया कि रविवार को कैरका गांव से दंपति जंगल में लकड़ी काटने के लिए गया था। वापस आते समय पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गए। 


श्योपुर में तेज बारिश के कारण सीप, कदवाल और भादड़ी नदी उफान पर आ गई हैं। तेज बारिश के कारण पुल पर पानी आ गया। इससे श्योपुर-ग्वालियर हाईवे पर जाम लग गया था। राजगढ़ में बिजली गिरने से चार साल के बच्चे की मौत हो गई। वहीं, दो लोग घायल हो गए। खरगोन जिले के मेनगांव थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुरा में रविवार शाम बिजली गिरने से अधेड़ की मौत हो गई और एक बालक घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed