{"_id":"588c67844f1c1b0f71cf42a1","slug":"shehla-masood-murder-case-life-imprisonment-awarded-to-four-one-acquitted","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहला मसूद हत्याकांड में चार आरोपियों को उम्रकैद, एक बरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहला मसूद हत्याकांड में चार आरोपियों को उम्रकैद, एक बरी
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 30 Jan 2017 07:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश के चर्चित शहला मसूद हत्या मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने शनिवार को 4 आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई, जबकि एक को बरी कर दिया गया है। 11 अगस्त 2011 को 38 वर्षीय आरटीआई कर्यकर्ता शहला मसूद की भोपाल स्थित उनके घर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
पांच आरोपियों में इंटीरियर डिजायनर जाहिदा परवेज, सबा फारुकी, ताबिश और शाकिब को सजा हुई है। पांचवें आरोपी इरफान अली को सरकारी गवाह बनने के बाद कोर्ट ने उसे क्षमादान देकर बरी कर दिया।
विज्ञापन
फॉरेंसिक रिपोर्ट के मुताबिक पेशेवर शूटर ने शहला पर गोली चलाई थी। गोली कम वेग वाली थी, जो सीधे जाकर शहला के गले में लगी थी।
#FLASH Shehla Masood murder case: Life imprisonment awarded to four, one acquitted
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI_news) January 28, 2017
