फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   she called the rape accused and said marry me

बलात्कारी को फोन कर कहा, मुझसे शादी कर लो

Wed, 31 Jul 2013 12:25 PM IST
इंटरनेट डेस्क
इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 31 Jul 2013 12:25 PM IST
विज्ञापन
she called the rape accused and said marry me

मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में एक अजीब सा मामला सामने आया जहां 18 साल की लड़की ने जिला कोर्ट में कहा कि उसकी शादी उसके दुष्कर्म के आरोपी से ही करा दी जाए।

विज्ञापन


लड़की का कहना था कि उसके मां-बाप एक अधेड़ से उसकी शादी करवा रहे हैं इससे बेहतर है कि मैं अपने दुष्कर्मी से शादी कर लूं।

इंदौर में गौरी नगर की 18 वर्षीय युवती मंगलवार को कोर्ट आई। एक वकील की मदद से फोन कर उसने अपने दुष्कर्म के आरोपी भगवान करण सिंह को बुलाया।

जब वह वहां पहुंचा तो लड़की ने पूरी बात बताई और उससे कहा कि मुझसे शादी कर लो। जब भगवान ने शादी की बात सुनी तो उसने हां कर दी।

भगवान का कहना है कि भले ही मुझ पर दुष्कर्म का आरोप लगा है लेकिन मैं इसे अपनी प्रेमिका मानता हूं। और इस तरह दोनों शादी के लिए राजी हो गए।

मां-बाप के दबाव में आकर लगाया था दुष्कर्म का आरोप

भगवान सिंह पर फरवरी 2013 में दुष्कर्म का आरोप लगा था। मामला कोर्ट में विचाराधीन है और भगवान को जमानत पर रिहा कर दिया है। मामले में पेच यह है कि अब शादी करते वक्त लड़की का कहना यह है कि उसने मां-बाप के दबाव में आकर यह आरोप लगाया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed