{"_id":"6aab668a746486bf65052390","slug":"youth-drowns-while-bathing-in-the-son-river-attempt-to-cross-the-river-for-the-third-time-proves-fatal-shahdol-news-c-1-1-noi1220-4733672-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहडोल: सोन नदी में दर्दनाक हादसा, शर्त लगाकर पानी में उतरा युवक तेज बहाव में बहा, एक किमी दूर मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहडोल: सोन नदी में दर्दनाक हादसा, शर्त लगाकर पानी में उतरा युवक तेज बहाव में बहा, एक किमी दूर मिला शव
Thu, 17 Sep 2026 03:38 PM IST
शहडोल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शहडोल ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 03:38 PM IST
सार
खितौली में सोन नदी पार करने की कोशिश 25 वर्षीय युवक की जान पर भारी पड़ गई। दो बार नदी पार करने के बाद तीसरी कोशिश में युवक तेज बहाव में बह गया। एसडीईआरएफ ने करीब एक किलोमीटर दूर से उसका शव बरामद किया।
विज्ञापन
रेस्क्यू के दौरान टीम
विस्तार
जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खितौली में सोन नदी में नहाने के दौरान एक 25 वर्षीय युवक तेज बहाव की चपेट में आकर डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीईआरएफ की टीम ने नदी में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। करीब एक किलोमीटर दूर युवक का शव बरामद किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार ग्राम कन्नाबहरा निवासी अमर बैगा अपने ससुराल खितौली आया था। वह रिश्तेदारों के साथ सोन नदी में नहाने गया था। इसी दौरान नदी पार करने को लेकर दो लोगों के बीच शर्त लग गई। बताया गया कि अमर ने पहले दो बार नदी पार की और वापस लौट आया। इसके बाद उसने तीसरी बार नदी पार करने की कोशिश की। इसी दौरान वह नदी के तेज बहाव में फंस गया और बह गया। उसके साथ मौजूद लोगों ने काफी देर तक उसकी तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चल सका। घटना की जानकारी आसपास के लोगों ने पुलिस को दी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: भोपाल: फर्जी पासपोर्ट रैकेट का पर्दाफाश, STF ने दो और को पकड़ा, वेरिफिकेशन करने वाले पुलिसकर्मी भी रडार पर
विज्ञापन
सूचना मिलते ही सोहागपुर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू कराई। पुलिस ने एसडीईआरएफ को भी सूचना दी। इसके बाद सात सदस्यीय एसडीईआरएफ टीम खितौली पहुंची और नदी में रेस्क्यू अभियान शुरू किया। टीम ने काफी तलाश के बाद घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर अमर का शव बरामद कर लिया। रेस्क्यू दल ने शव को नदी से बाहर निकालकर पुलिस के सुपुर्द किया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोहागपुर पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।
