{"_id":"66a3c2568ecf8b49f90c6fdd","slug":"woman-arrested-along-with-youth-who-were-smuggling-ganja-on-motorcycle-18-kg-ganja-seized-shahdol-news-c-1-1-noi1220-1933726-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: मोटरसाइकिल से कर रहे थे गांजे की तस्करी, युवक के साथ महिला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: मोटरसाइकिल से कर रहे थे गांजे की तस्करी, युवक के साथ महिला गिरफ्तार
Fri, 26 Jul 2024 10:21 PM IST
शहडोल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शहडोल ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 10:21 PM IST
सार
मोटरसाइकिल से गांजा तस्करी कर रहे एक युवक के साथ महिला को पुलिस में गिरफ्तार किया है। यातयात पुलिस ने चेकिंग के दौरान इन्हें पकड़ा है। अनूपपुर के राजेंद्र ग्राम से गांजा लेकर आरोपी उत्तर प्रदेश जा रहे थे।
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मोटरसाइकिल से गांजा लेकर आ रहे दो लोगों को यातायात पुलिस ने मेडिकल कॉलेज चौराहे से पकड़ा है। यातायात पुलिस चेकिंग लगाकर वाहनों की जांच कर रही थी, उसी दौरान बुढार से शहडोल की ओर मोटरसाइकिल में सवार एक महिला और पुरुष को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से 18 किलो गांजा जब्त किया गया है। यातायात डीएसपी मुकेश दीक्षित ने बताया कि मेडिकल कॉलेज चौराहे के पास यातायात पुलिस टीम चेकिंग लगाई हुई थी। इस दौरान हीरो होंडा मोटरसाइकिल में सवार एक महिला और पुरुष पुलिस को दिखाई दिए। पुलिस को देखकर आरोपी ने मोटरसाइकिल की दिशा बदल दी और वापस बुढार की ओर भागने लगे, तभी तैनात पुलिसकर्मी ने उसका पीछा कर कुछ दूर पर दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद चेकिंग के दौरान आरोपियों के कब्जे से 18 किलो गांजा जब्त किया है।
राजेंद्र ग्राम से उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा था गांजा
अनूपपुर जिले के राजेंद्र ग्राम से गांजा उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा था। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी करीम मोहम्मद एवं पूजा कुशवाहा को पुलिस ने जब गिरफ्तार किया और इनसे पूछताछ की तो आरोपियों ने बताया कि वह इस रास्ते से कई बार मोटरसाइकिल से गांजा ले जा चुके हैं। राजेंद्र ग्राम से गांजा लेकर उत्तर प्रदेश जा रहे थे ,जिन्हें आज पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ लिया है। राजेंद्र ग्राम गांजे का हब बना हुआ है, कई बार शहडोल पुलिस ने गांजा तस्करी कर रहे आरोपियों को गिरफ्तार किया। जब पूछताछ की तो उन्होंने यह बताया कि वह राजेंद्र ग्राम से गांजा लेकर आए थे, पुलिस इस दिशा में भी अब कार्रवाई कर रही है।
यातायात पुलिस ने गांजा तस्करों को पड़कर सोहागपुर पुलिस के हवाले कर दिया है। मेडिकल कॉलेज चौराहा सोहागपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आता है। जिस पर सोहागपुर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी भूपेंद्र मणि पांडे का कहना है कि 18 किलो गांजे की कीमत एक लाख 80 हजार है ।आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। इस मामले में और भी आरोपी बनाए जाएंगे।