{"_id":"6677bcb22ba1a32d8b03a86f","slug":"wild-hand-mischief-again-in-bedra-village-shahdol-news-c-1-1-noi1220-1822503-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: शहडोल में जंगली हाथी ने मचाया उत्पात, दो दिन पहले भी तोड़ दिए थे घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: शहडोल में जंगली हाथी ने मचाया उत्पात, दो दिन पहले भी तोड़ दिए थे घर
Sun, 23 Jun 2024 02:28 PM IST
शहडोल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शहडोल ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2024 02:28 PM IST
सार
वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी जंगली हांथी के पर नजरें बनाए हैं। वे लगातार हांथी को पकड़ने का प्रयास कर रहे हैं। वन विभाग ने बेडरा के अलावा आस-पास के अन्य गांव में मुनादी करवाकर लोगों से सतर्क रहने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
देर रात हाथी ने मचाया उत्पात।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहडोल जिले ब्यौहारी वन परिक्षेत्र के बेडरा गांव में जंगली हाथी ने शुक्रवार रात एक बार फिर से उत्पात मचाया। हाथी के बढ़ते आतंक से गांव के लोग दहशत में हैं। जंगली हाथी पर वन विभाग का अमला काबू पाने में कामयाब नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
बताया गया है कि बीती रात उमेश प्रसाद, रामचंद्र एवं दिनेश के घर में जंगली हाथी घुस गया और गृहस्थी का सारा सामान तहस नहस कर दिया है। बता दें, दो-दिन पूर्व भी इसी गांव में जंगली हाथी रणवीर सिंह लोनी के घर में घुस गया था। उस समय उनके परिवार के सदस्य घर के अंदर थे, उन्होंने किसी प्रकार वहां से भागकर अपनी जान बचाई थी। कुछ ऐसी ही हाल उमेश रामचंद्र और दिनेश के घरों में भी यही हुआ। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बेड़रा गांव संजय गांधी टाइगर रिजर्व व बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से जुडा है। जिस कारण जंगली जानवरों की दस्तक अक्सर इस क्षेत्र के गावों में होती रहती है।
विज्ञापन
वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी जंगली हाथी के पर नजरें बनाए हैं। वे लगातार हाथी को पकड़ने का प्रयास कर रहे हैं। वन विभाग ने बेडरा के अलावा आस-पास के अन्य गांव में मुनादी करवाकर लोगों से सतर्क रहने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
