फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News Bus went off road to give way to ambulance passengers narrowly escaped

Shahdol News: एंबुलेंस को साइड देने के चक्कर में सड़क से नीचे उतरी बस, बाल-बाल बचे यात्री

Wed, 26 Jun 2024 07:51 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Wed, 26 Jun 2024 07:51 PM IST
सार

थाना प्रभारी सोहागपुर भूपेंद्र मणि पांडे ने बताया, कैपिटल कंपनी की बस यात्रियों को लेकर शहडोल से रीवा की ओर जा रही थी। तभी बस स्टैंड से 12 किलोमीटर की दूरी पर निपानिया गांव में बस एंबुलेंस को साइड देने के चक्कर में सड़क से नीचे उतर गई।

विज्ञापन
Shahdol News Bus went off road to give way to ambulance passengers narrowly escaped
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल से रीवा की ओर जा रही यात्रियों से भरी एक बस, एंबुलेंस को साइड देने के चक्कर में सड़क से नीचे उतर गई। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी सोहागपुर भूपेंद्र मणि पांडे ने बताया कि कैपिटल कंपनी की बस यात्रियों को लेकर शहडोल से रीवा की ओर जा रही थी। तभी बस स्टैंड से 12 किलोमीटर की दूरी पर निपानिया गांव में बस एंबुलेंस को साइड देने के चक्कर में सड़क से नीचे उतर गई, जिसमें दो यात्रियों को मामूली चोटे पहुंची हैं।

विज्ञापन


अन्य सभी यात्री सुरक्षित हैं। घटना देख स्थानीय लोगों ने मामले की खबर पुलिस को दी। जानकारी लगने के बाद बस हादसा सुन थाना प्रभारी अपने टीम के साथ मौके पर पहुंचे और देखा तो बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित थे। दो लोगों को मामूली चोट पहुंची थी, जिन्हें अस्पताल लाकर प्राथमिक उपचार कराया गया, जिसके कुछ देर बाद ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई।
विज्ञापन


एंबुलेंस मरीज लेकर तेज रफ्तार से मेडिकल कॉलेज की ओर रही थी और बस शहडोल से रीवा की ओर जा रही थी। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना के तुरंत बाद पहुंची पुलिस ने बस सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बस से उतरवाया।बस सवार दो लोगों को मामूली चोट पहुंची थी, जिनका उपचार भी करवाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed