फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News: Ambulance driver commits suicide after getting harassed by a woman

Shahdol News: महिला ने अपने साथ सोशल मीडिया में शेयर की फोटो, एंबुलेंस चालक ने लगा लिया फंदा

Tue, 08 Apr 2025 02:48 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Tue, 08 Apr 2025 02:48 PM IST
सार

युवक का विवाह तय हो गया था और कुछ दिनों के अंदर ही उसका तिलक आने वाला था। बताया कि युवक को एक महिला परेशान करती थी और शादी करने का दबाव बना रही थी। युवक का विवाह दूसरी जगह तय हो गया तो महिला ने युवक पर झूठा मुकदमा लगाकर उसे फंसाने की धमकी भी दी थी। 

विज्ञापन
Shahdol News: Ambulance driver commits suicide after getting harassed by a woman
एंबुलेंस चालक ने की आत्महत्या। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ब्यौहारी क्षेत्र के रहने वाले 108 एंबुलेंस के पायलट ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। युवक ने घर से महज कुछ दूरी पर स्थित पेड़ में फंदा लगाया। सोमवार की सुबह युवक घर से ड्यूटी पर निकला था, लेकिन रात तक जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजन परेशान हो गए। उसकी तलाश शुरू कर की। आज मंगलवार की सुबह घर से महज कुछ दूरी पर स्थित एक बगीचे में पेड़ पर लटका उसका शव लोगों ने देखा और मामले की जानकारी पुलिस को दी है। घटना के कुछ घंटे पहले ही युवक की एक महिला मित्र ने उसके साथ अपने सोशल मीडिया अकाउंट में एक फोटो साझा की थी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ब्यौहारी थाना क्षेत्र के साखी गांव के बंधा टोला में विकास चतुर्वेदी (27) का शव फंदे से लटकता मिला है। युवक ने घर से महज कुछ दूरी पर स्थित पेड़ में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। लोगों ने बताया कि युवक सोमवार को सुबह घर से ड्यूटी के लिए निकला था, विकास 108 एंबुलेंस का चालक था। युवक का विवाह भी तय हो गया था और जल्द ही उसका तिलक आने वाला था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- दमोह फर्जी डॉक्टर: सात मौतों के आरोपी डॉक्टर को प्रयागराज से दमोह लेकर आई पुलिस, एसपी ने देर रात तक की पूछताछ
विज्ञापन
विज्ञापन


जब युवक सोमवार की रात तक घर नहीं लौटा तो परिजन परेशान हो गए और उसकी तलाश करनी शुरू कर दी। मंगलवार की सुबह गांव के कुछ लोगों ने फंदे में लटकता युवक का शव गांव के समीप एक पेड़ में देखा और मामले की जानकारी पुलिस को दी। जानकारी लगने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक का विवाह तय हो गया था और कुछ दिनों के अंदर ही उसका तिलक आने वाला था। विकास के रिश्तेदार जय प्रकाश चतुर्वेदी ने बताया कि युवक को एक महिला परेशान करती थी और शादी करने का दबाव बना रही थी। युवक का विवाह दूसरी जगह तय हो गया तो महिला ने युवक पर झूठा मुकदमा लगाकर उसे फंसाने की धमकी भी दी थी। युवक के साथ महिला ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट में एक फोटो भी घटना के कुछ घंटे पहले ही साझा की थी। हालांकि यह बात पुलिस की जांच में अभी नहीं आई है।

ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश में गर्मी का कहर: प्रदेश के आठ जिलों में लू का अलर्ट, भोपाल-इंदौर में 9-10 अप्रैल को हीट वेव

थाना प्रभारी अरुण पांडे ने बताया कि फंदा लगाने से युवक की मौत की खबर हमें मिली थी। मौके पर टीम को भेज कर पंचनामा तैयार करवाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। अगर कोई बात सामने आती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed