फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Heat wave in Madhya Pradesh: Heat wave alert in eight districts of the state, heat wave in Bhopal-Indore on 9-

मध्यप्रदेश में गर्मी का कहर: प्रदेश के आठ जिलों में लू का अलर्ट, भोपाल-इंदौर में 9-10 अप्रैल को हीट वेव

Tue, 08 Apr 2025 08:01 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 08 Apr 2025 08:01 AM IST
सार

प्रदेश के कई हिस्सों में पारा 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है, और मौसम विभाग ने 8 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है। इस बीच, 9 और 10 अप्रैल को भोपाल और इंदौर जैसे प्रमुख शहरों में हीट वेव का अनुमान है।

विज्ञापन
Heat wave in Madhya Pradesh: Heat wave alert in eight districts of the state, heat wave in Bhopal-Indore on 9-
गर्मी का कहर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में तपती गर्म हवाओं के कारण गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, नर्मदापुरम और रतलाम जैसे शहरों में सोमवार को सीजन का सबसे ऊंचा तापमान देखा गया, जबकि प्रदेश के प्रमुख शहरों में भी तापमान 40 डिग्री से ऊपर दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को भी अत्यधिक गर्मी बनी रहेगी।  साथ ही, 9-10 अप्रैल को प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी तापमान में और वृद्धि हो सकती है, जिससे गर्मी का असर और भी बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP News: मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक आज, अहम प्रस्तावों पर होगी चर्चा
विज्ञापन


मौसम विभाग ने राज्य के श्योपुर, मुरैना, भिंड, शिवपुरी, गुना, नीमच, मंदसौर और रतलाम जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है, जबकि इंदौर, उज्जैन और धार में रातों में भी तापमान काफी ऊंचा रहेगा। इस भीषण गर्मी से राहत की उम्मीद 11 अप्रैल से जताई जा रही है, जब पश्चिमी विक्षोभ के चलते हल्की बारिश की संभावना बन रही है, लेकिन तब तक तेज गर्मी का असर बना रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP News: महापौरों ने सीएम से मांगा गनमैन और राज्यमंत्री का दर्जा, सांसदों के समान विदेश भ्रमण सुविधा की गुहार

सोमवार को मध्यप्रदेश के सभी प्रमुख शहरों में सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। मौसम विभाग के अनुसार, नर्मदापुरम में तापमान 44.3 डिग्री और रतलाम में 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर में भी तापमान 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। भोपाल में 41.6, इंदौर 40.6, ग्वालियर 41.7, जबलपुर 40.7 और उज्जैन 42.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया। 

ये भी पढ़े- MP News: उज्जैन में एलिवेटेड रोड बनाने की योजना!, सीएम बोले- केंद्र सरकार से करें बेहतर समन्वय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed