{"_id":"6919598a04c9a567a8069135","slug":"unidentified-youths-body-found-near-railway-line-police-trying-to-identify-it-shahdol-news-c-1-1-noi1220-3634950-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: ब्यौहारी में रेल लाइन किनारे मिला अज्ञात युवक का शव, पहचान तलाशने में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: ब्यौहारी में रेल लाइन किनारे मिला अज्ञात युवक का शव, पहचान तलाशने में जुटी पुलिस
Sun, 16 Nov 2025 12:54 PM IST
शहडोल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शहडोल ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 12:54 PM IST
सार
रेलवे लाइन के किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिलने के बाद पुलिस उसकी पहचान की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
मौके पर पड़ा मृतक का सामान
विस्तार
ब्यौहारी थाना क्षेत्र के छतेनि-ब्यौहारी रेलमार्ग के पास एक अज्ञात युवक का शव मिला है। रेलवे कर्मचारियों ने शव को देखकर तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
युवक की उम्र लगभग 30 वर्ष बताई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए ब्यौहारी अस्पताल भेजा गया है। पुलिस का अनुमान है कि युवक किसी ट्रेन में यात्रा कर रहा होगा और रात के समय गेट के पास बैठा होने के दौरान नीचे गिर गया होगा, जिससे उसकी मौत हुई प्रतीत होती है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Harda News: नदी से अवैध बजरी परिवहन करते चार ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, चार आरोपियों पर नामजद मामला दर्ज
विज्ञापन
जांच अधिकारी उपनिरीक्षक मोहन पड़वार ने बताया कि शव के पास कुछ घरेलू सामान मिला है लेकिन कोई पहचान पत्र नहीं मिलने से उसकी पहचान करने में मुश्किलें आ रही हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है तथा आसपास के जिलों और थानों में गुमशुदा व्यक्तियों के साथ जानकारी मिलान करवाया जा रहा है। साथ ही आसपास के थानों को भी सूचना भेजी गई है। शव की शिनाख्त नहीं हो पाने के कारण अभी पोस्टमार्टम भी नहीं कराया गया है। पुलिस मामले की जांच जारी रखे हुए है।
