फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Two real brothers who murdered a barber who had illicit relations with their mother were arrested

Shahdol: मां के साथ थे अवैध संबंध, दो बेटों ने आरोपी की हत्या कर 12 साल बाद लिया पिता की आत्महत्या का बदला

Wed, 15 Jan 2025 09:29 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Wed, 15 Jan 2025 09:29 PM IST
सार

सीधी थाना प्रभारी राजकुमार मिश्रा ने कहा कि नाई की हत्या करने वाले दोनों सगे भाइयों को उनमें से एक की ससुराल से गिरफ्तार किया गया है। नाजायज संबंधों के चलते उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया।

विज्ञापन
Two real brothers who murdered a barber who had illicit relations with their mother were arrested
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

शहडोल जिले के सीधी थाना क्षेत्र के ग्राम मीठी में हुई हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। अवैध संबंधों के चलते एक महिला के दो बेटों ने आरोपी युवक की हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की मां के साथ अवैध संबंध के कारण उनके पिता ने 12 साल पहले आत्महत्या कर ली थी। तभी से दोनों भाई बदले की आग में जल रहे थे। 12 साल बाद मौका मिलते ही उन्होंने युवक की हत्या कर दी। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शहडोल जिले के ग्राम मीठी में नाई का काम करने वाले चोखेलाल नापित की दो दिन पहले गांव के ही रहने वाले दो सगे भाइयों आरिफ और शाकिर ने पहले सिर पर रॉड मारकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को बाइक पर रखकर आठ किलोमीटर दूर जंगल में फेंककर फरार हो गए थे। सीधी पुलिस ने आरोपियों को झिकबिजरी गांव में से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि आरोपियों की मां के साथ चोखेलाल के अवैध संबंध थे। इसी बात से आहत होकर उनके पिता ने लगभग 12 साल पहले आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद भी चोखेलाल का उनकी मां के साथ संपर्क बना रहा, जो दोनों भाइयों को खटकता रहा। बदला लेने के लिए उन्होंने 12 साल इंतजार किया। जब वे वयस्क हो गए, तो मौका पाकर लोहे की रॉड से हमला कर चोखेलाल की हत्या कर दी और अपनी बदले की आग को शांत कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीधी थाना प्रभारी राजकुमार मिश्रा ने कहा कि हत्या करने वाले दोनों सगे भाइयों में से एक को उसके ससुराल से गिरफ्तार किया गया मामले में आगे जांच और कार्रवाई जारी  है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed