फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   The body of a young man who had left home for a picnic was found floating in the river

Shahdol News: पिकनिक मनाने घर से निकला युवक का नदी में उतराता मिला शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

Wed, 29 May 2024 02:42 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Wed, 29 May 2024 02:42 PM IST
सार

Shahdol: अड़ना नदी में संदिग्ध अवस्था में दो दिनों से लापता युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। कोतवाली थाना क्षेत्र के कोयलारी का रहने वाला 32 वर्षीय युवक घर से दो दिनों से लापता था। परिजनों के अनुसार पिकनिक मनाने के लिए युवक घर से निकला था, लेकिन युवक वापस नहीं लौटा।

विज्ञापन
The body of a young man who had left home for a picnic was found floating in the river
पिकनिक मनाने घर से निकला युवक का नदी में उतराता मिला शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अडना नदी में संदिग्ध अवस्था में दो दिनों से लापता युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। कोतवाली थाना क्षेत्र के कोयलारी का रहने वाला 32 वर्षीय युवक घर से दो दिनों से लापता था। परिजनों के अनुसार पिकनिक मनाने के लिए युवक घर से निकला था, लेकिन युवक वापस नहीं लौटा। घर से आधा किलोमीटर की दूरी पर नदी में उसका शव संदिग्ध अवस्था में पाया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार राम नागर पिता मुन्ना लाल नागर 32 वर्ष बीते दो दिनों पहले घर से पिकनिक के लिए निकला था, इसके बाद वह घर नहीं लौटा। दो दिन तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजन आसपास के क्षेत्र में तलाश करते हुए अड़ना नदी पहुंचे, जहां राम नागर का शव पानी उतराता हुआ मिला, परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन


इधर, कोतवाली पुलिस ने पहुंचकर शव को पानी से बाहर निकाला व पंचनामा तैयार करते हुए शव का परीक्षण कराया। एएसआई विश्वनाथ तिवारी ने बताया कि शव पूरी तरह डिस्पोज हो चुका था। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता लग पाएगा। वहीं परिजनों कहना कि मृतक पिकनिक मनाने कहकर घर से निकाला था, जिसके बाद वह घर नहीं लौटा। विवेचना अधिकारी का यह भी कहना है कि जहां शव मिला है, उसके आसपास काफी तलाश  के बाद भी युवक के कपड़े और चप्पल मौके पर नहीं मिले हैं। मौत संदिग्ध है, पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed