फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News: Tiger terror in Jaitpur and Gohparu, attacked three people

Shahdol News: जैतपुर और गोहपारू में बाघ का आतंक, तीन लोगों पर किया हमला, लोगों ने वन विभाग को ठहराया जिम्मेदार

Sun, 20 Oct 2024 03:09 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Sun, 20 Oct 2024 03:09 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के जैतपुर और गोहपारू वन परिक्षेत्र में 24 घंटों के भीतर बाघ के हमले से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पहली घटना में शनिवार को जंगल में मवेशी चरा रही महिला पर बाघ ने हमला किया, जबकि दूसरी घटना में खेत से घर लौट रहे युवक को बाघ ने घायल कर दिया।

विज्ञापन
Shahdol News: Tiger terror in Jaitpur and Gohparu, attacked three people
घायल का इलाज करते डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जैतपुर और गोहपारू वन परिक्षेत्र से लगे हुए जंगल में बाघ ने 24 घंटों में तीन लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया है। रविवार की तड़के ही शौच के लिए जंगल गए वृद्ध पर बाघ ने हमला बोल दिया, जिससे वृद्ध की हालत गंभीर बनी हुई है। उपचार के लिए उन्हें जिला अस्पताल शहडोल भेजा गया है। इसी तरह शनिवार की शाम जंगल में मवेशी चरा रही एक महिला पर बाघ ने हमला कर उसे भी घायल कर दिया था। तीसरी घटना भागा गांव में हुई है। यहां खेत से घर आते वक्त एक युवक पर बाघ ने हमला कर घायल कर दिया।
विज्ञापन


लोगों ने बताया कि शनिवार की शाम जब महिला पर बाघ ने हमला किया तो मामले की जानकारी गोहपारू वन विभाग के अधिकारियों को ग्रामीणों के द्वारा दी गई थी, लेकिन वन विभाग के अधिकारियों ने इस ओर कोई विशेष ध्यान नहीं दिया। दूसरी ओर तीसरी घटना हो गई है। अगर समय पर बाघ पर निगरानी बन गई होती और गांव में मुनादी करवाई गई होती तो शायद नई घटना नहीं हो पाती।
विज्ञापन


गोहपारू वन परिक्षेत्र में दो बाघों का मूमेंट पिछले कई दिनों से बना हुआ है। वन परिक्षेत्रा अधिकारी के अनुसार पहली घटना लफदा बीट में हुई है। यहां एक महिला मवेशी चरा रही थी, तभी बाघ ने उस पर हमला कर उसे घायल कर दिया। आसपास मौजूद लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया और मामले की जानकारी वन विभाग को दी। जानकारी लगने के बाद वन विभाग के अधिकारी अस्पताल पहुंचे थे, जहां महिला का उपचार चल रह था। महिला को मामूली चोटे आई हैं। बताया गया कि महिला की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी घटना में खेत से घर लौट रहे युवक पर बाघ ने हमला कर उसे घायल किया है। यह घटना भी गोहपारू वन परिक्षेत्र के भागा के जंगल में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार पहली घटना की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी गई थी, लेकिन वन विभाग के अधिकारियों ने मुनादी कराने में काफी देरी की, जिसकी वजह से दूसरी घटना हुई है।

जैतपुर वन परिक्षेत्र के महरौड़ी जंगल में शौच के लिए गए अधेड़ पर बाघ ने हमला कर उसे घायल कर दिया है। बताया गया कि धरम सिंह सुबह सुबह घर से जंगल शौच के लिए गए थे। तभी रास्ते में उनका सामना बाघ से हो गया। वो कुछ समझ पाता तब तक बाघ ने उस पर हमला बोल दिया। धरमसिंह ने चीखना चिल्लाना शुरू किया तब जा कर आसपास मौजूद लोग वहां दौड़े। तब तक बाघ वहां से निकल गया था। स्थानीय लोगों के द्वारा घायल को अस्पताल पहुंचवाया गया है। घायल का उपचार जिला अस्पताल में जारी है।


जैतपुर रेंजर राहुल सिकरवार को मामले की जानकारी जब लगी तो वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दूसरी टीम को घायल से मुलाकात करने के लिए भेजा। रेंजर ने बताया कि जंगल में बाघ का मूवमेंट बना हुआ है। आसपास के गांव में मुनादी करवाई जा रही है। लोगों से अपील है कि शाम होते ही जंगल की ओर न जाए, क्योंकि जंगल में जंगली जानवरों का मूमेंट बना हुआ है। जिसमें बाघ, भालू तेंदुए की लोकेशन जंगल में वन विभाग की टीम को मिली है। रेंजर का कहना है कि लोगों के साथ बैठक कर उन्हें यह भी बताया जा रहा है कि तड़के और शाम जंगल ना जाए। वन विभाग की टीम लगातार जानवरों के मूमेंट पर नजर रखे हुए हैं।और लोगों को जंगल की ओर जाने से रोका जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed