फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Three gates of Bansagar Dam opened, after filling of 341.64 meters the dam gates were opened

Shahdol News: बाणसागर डैम के तीन गेट खुले, आसपास के गांवों में मुनादी करवाकर किया अलर्ट

Mon, 26 Aug 2024 07:26 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Mon, 26 Aug 2024 07:26 PM IST
सार

जिले में लगातार हो रही झमाझम बारिश के बाद बाणसागर बांध में पानी भराव होने के कारण बाणसागर के तीन गेट सोमवार को खोल दिए गए। बाणसागर बांध के गेट खोलने के पहले बाणसागर परियोजना के अधिकारियों ने 24 घंटे पहले उत्तरप्रदेश, बिहार राज्य सहित रीवा, सतना सीधी, सिंगरौली और शहडोल जिले में अलर्ट घोषित किया था।

विज्ञापन
Three gates of Bansagar Dam opened, after filling of 341.64 meters the dam gates were opened
बाणसागर डैम के तीन गेट खुले

विस्तार

शहडोल जिले में बीते कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश के बाद बाणसागर डैम के तीन गेट सोमवार को खोले गए हैं। एक दिन पहले ही कलेक्टर ने डैम का निरीक्षण किया था और अधिकारियों को निर्देश भी जारी किए थे। जिले में दो दिन पहले बाढ़ जैसी हालात बन गए थे। 10 घंटे लगातार तेज बारिश हुई थी जिसके बाद शहर के साथ-साथ तहसील स्तरों में भी जल भराव हो गया था। पिछले कुछ दिनों से डैम में जलस्तर बढ़ता जा रहा था। डैम के अधिकारियों ने पूर्व में इसकी सूचना भी अधिकारियों को दी थी। 341.64 मीटर बांध की जलभराव की क्षमता है। सोमवार को बांध का जलस्तर 341.05 मीटर पहुंच गया था, जिसके बाद यह निर्णय लिया गया कि बाणसागर डैम के तीन गेट खोले जाएं। इस दृश्य को देखने लोगो की भीड़ एकत्रित हो गई है,और लोग इस सुखद पल का अनुभव ले रहे है।
विज्ञापन


जिले के देवलोंद में अंतर्राज्यीय बहुउद्देशीय बृहद नदी घाटी परियोजना है। यह बान्ध मध्य प्रदेश में सोन नदी (सोनभद्रशिला) पर बनाया गया है। देवलोंद रीवा से लगभग 54 किलोमीटर की दूरी पर रीवा-शहडोल मार्ग पर स्थित है। इस बांध की ऊंचाई 67 मीटर है। बाणसागर परियोजना के अधिकारियों ने बताया कि बांध का जलस्तर 341.05 मीटर पर पहुंच गया है। बांध के जल भराव की क्षमता 341.64 मीटर है। बांध में 1931,190 क्यूसेक मीटर पानी आने का सिलसिला लगातार जारी है। बांध के गेट खोलने से पहले बाणसागर से लेकर बिहार तक इसकी सूचना प्रशासनिक स्तर पर दी जा चुकी है, आसपास के गांवों में मुनादी भी कराई गई।
विज्ञापन


जिले में लगातार हो रही झमाझम बारिश के बाद बाणसागर बांध में पानी भराव होने के कारण बाणसागर के तीन गेट सोमवार को खोल दिए गए। बाणसागर बांध के गेट खोलने के पहले बाणसागर परियोजना के अधिकारियों ने 24 घंटे पहले उत्तरप्रदेश, बिहार राज्य सहित रीवा, सतना सीधी, सिंगरौली और शहडोल जिले में अलर्ट घोषित किया था। वहीं सोन नदी के किनारे बसे गांवों और बस्तियों में ढोड़ी पीटकर मुनादी कराई गई, और नदी के किनारे बसे लोगों को गेट खोले जाने की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed