फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Thieves stole gold and silver jewellery from a house in broad daylight in Bamura

MP Crime: शहडोल में नहीं थम रही चोरी की वारदातें, दिनदहाड़े घर से 10 लाख के जेवर चोरी

Sun, 27 Apr 2025 02:43 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Sun, 27 Apr 2025 02:43 PM IST
सार

Shahdol: घर की महिलाएं एक पार्टी से लौटने के बाद सभी गहनों को एक बैग में रखकर सुरक्षित स्थान पर रख आई थीं। इसी दौरान अज्ञात चोर घर में घुसे और सोने-चांदी के गहनों से भरा बैग लेकर फरार हो गए।

विज्ञापन
Thieves stole gold and silver jewellery from a house in broad daylight in Bamura
सिंहपुर थाना क्षेत्र में चोरी - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

शहडोल जिले में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला सिंहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बमूरा का है, जहां दिनदहाड़े अज्ञात चोरों ने एक घर से करीब 10 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

सिंहपुर थाना प्रभारी एम.एल. रंगडाले ने बताया कि ग्राम बमूरा निवासी राघवेंद्र सिंह परिहार के घर यह चोरी हुई है। घर से नौ तोला से अधिक सोने के जेवरात और चांदी के आभूषण चोरी हुए हैं। बताया गया कि घर की महिलाएं एक पार्टी से लौटने के बाद सभी गहनों को एक बैग में रखकर सुरक्षित स्थान पर रख आई थीं। इसी दौरान अज्ञात चोर घर में घुसे और सोने-चांदी के गहनों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। महिलाओं ने बैग की काफी तलाश की, लेकिन जब कहीं पता नहीं चला, तो घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


पढ़ें: सोन घड़ियाल अभ्यारण्य में मगरमच्छ की संदिग्ध मौत, आरोप- डायनामाइट से उड़ाया गया; ग्रामीणों में रोष    

विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिले में इन दिनों चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। हाल ही में कोतवाली थाना क्षेत्र में डीएसपी के घर चोरी की वारदात हुई थी। इसके दो दिन बाद यातायात टीआई के घर भी चोरी हो गई थी। वहीं, सब्जी मंडी इलाके में कोतवाली थाने से महज 300 मीटर की दूरी पर तीन दुकानों के ताले तोड़कर हजारों रुपये की चोरी की गई थी। इन सभी मामलों में अब तक पुलिस चोरों तक नहीं पहुंच सकी है। अब सिंहपुर क्षेत्र में हुई इस बड़ी वारदात ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed