{"_id":"67946b2bfce3aa79ed0c3c83","slug":"there-was-a-lock-outside-the-house-a-gas-cylinder-kept-inside-exploded-a-fire-broke-out-there-was-chaos-a-case-of-unemployment-shahdol-news-c-1-1-noi1220-2557951-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: घर के बाहर लगा ताला, अंदर रखा गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट; मची अफरा तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: घर के बाहर लगा ताला, अंदर रखा गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट; मची अफरा तफरी
Sat, 25 Jan 2025 11:23 AM IST
शहडोल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शहडोल ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2025 11:23 AM IST
सार
तेज आवाज सुन आस पड़ोस के लोग बाहर निकले तो देखा तो दरवाजे में ताला लटका हुआ है और अंदर आग के शोले उठ रहे हैं। विस्फोट इतना तेज था कि आसपास में अपरा तफरी का माहौल निर्मित हो गया।
विज्ञापन
आग बुझने के बाद घर के अंदर की स्थिति
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहडोल जिले के अमलाई थाना क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। अमलाई के ओपीएम कॉलोनी में ओपीएम के एक क्वार्टर में बाहर ताला लगा हुआ था। परिवार जगन्नाथ पुरी दर्शन करने के लिए गया हुआ था। तभी घर के अंदर रखा गैस सिलेंडर बीती रात्रि अचानक ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट की आवाज सुन आसपास रह रहे लोग बाहर निकले तो देखा तो घर के दरवाजे में बाहर ताला लटका हुआ था और अंदर आग के शोले उठ रहे थे।
इस घटना के बाद पड़ोसियों ने मामले की जानकारी पुलिस के साथ दमकल वाहन को दी। जिसके बाद बीती रात्रि दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है। हालांकि पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। बताया गया कि ओरिएंट पेपर मिल के कर्मचारी चंद्रपाल प्रजापति कमरा नंबर 169 में रहते हैं। वह अपने पूरे परिवार के साथ जगन्नाथ पुरी दर्शन करने के लिए गए हुए हैं। उनके पड़ोसी ने शनिवार की सुबह बताया कि चंद्रपाल के घर में बाहर ताला लटका हुआ है।
बीती रात्रि घर के अंदर रखा गैस सिलेंडर अचानक विस्फोट हो गया, जिस समय गैस सिलेंडर फूटा उस दौरान घर के भीतर कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था। तेज आवाज सुन आस पड़ोस के लोग बाहर निकले तो देखा तो दरवाजे में ताला लटका हुआ है और अंदर आग के शोले उठ रहे हैं। विस्फोट इतना तेज था कि आसपास में अपरा तफरी का माहौल निर्मित हो गया। वहीं कुछ पड़ोसियों ने इसकी जानकारी पुलिस की डायल हंड्रेड के साथ-साथ दमकल कर्मियों को दी। दमकल वाहन मौके पर पहुंचा और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पुलिस ने बताया कि घर के अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया है। परिवार जगन्नाथ पुरी में है, कितना नुकसान हुआ है, परिवार जब लौटकर वापस आएगा तब यह अनुमान लगाया जाएगा।
विज्ञापन
फिलहाल, अमलाई थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि घर के बाहर ताला लगा हुआ है। परिवार दर्शन करने के लिए जगन्नाथ पुरी गया हुआ था। बंद घर में बीती रात्रि गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। स्थानीय लोगों की जानकारी पर टीम मौके पर पहुंची थी। दमकल कर्मियों ने आग को बुझा लिया है। बंद घर में गैस सिलेंडर कैसे फूटा इस मामले की पुलिस पड़ताल कर रही है।