फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Theft in the grocery shop along with gutka cigarettes in shahdol

Shahdol: काजू, बादाम, गुटका, सिगरेट….सब उठा ले गए चोर; मंदिर में रखी दान पेटी से नगद रुपये भी किए गायब

Mon, 13 Jan 2025 02:33 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Mon, 13 Jan 2025 02:33 PM IST
सार

MP: एलआईसी ऑफिस के बगल में उत्कर्ष केसरी की किरना की थोक दुकान है, जिसमें चोरी की वारदात को चोरों ने अंजाम दिया है। दुकान में रखी दाल की बोरी, काजू, बादाम एवं नगद रुपए के साथ सरसों तेल के दस जार एवं राजश्री के साथ सिगरेट की चोरी चोरों ने कर ली है।

विज्ञापन
Theft in the grocery shop along with gutka cigarettes in shahdol
चोरी के बाद बिखरा पड़ा समान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले में चोरी रुकने का नाम नहीं ले रही है। ब्यौहारी में एक किराना की थोक दुकान में शटर का ताला तोड़कर चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। यहां से चोरों ने काजू बादाम के साथ दाल की बोरियां भी चोरी कर ली है। वहीं दूसरी घटना कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई है, जहां मंदिर की दान पेटी तोड़कर नगद रुपए चोरी हो गए हैं। दोनों ही मामलों पर पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानाकारी के अनुसार ब्यौहारी थाना क्षेत्र के एलआईसी ऑफिस के बगल में उत्कर्ष केसरी की किरना की थोक दुकान है, जिसमें चोरी की वारदात को चोरों ने अंजाम दिया है। दुकान में रखी दाल की बोरी, काजू, बादाम एवं नगद रुपए के साथ सरसों तेल के दस जार एवं राजश्री के साथ सिगरेट की चोरी चोरों ने कर ली है। उत्कर्ष केसरी ने बताया कि वह बीती शाम दुकान बंद कर घर चले गए थे और सुबह पड़ोस के दुकानदार ने उन्हें फोन कर बताया कि उनके दुकान का शटर खुला हुआ है। 
विज्ञापन


जिसके बाद वह दुकान पहुंचे और शटर उठाकर देखा तो अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा था, जिससे यह पता चल गया की दुकान में शटर का ताला तोड़कर चोरी की घटना हो गई है। इसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और पड़ताल शुरू की है। पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता ने पुलिस से बताया कि उसकी दुकान में लगभग 2 लाख से अधिक की चोरी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर के अंदर रखी दान पेटी से नगद रुपए चोरी
कोतवाली थाना क्षेत्र में भगवान के घर में चोरी की वारदात का मामला सामने आया है। पुरानी बस्ती में स्थित दुर्गा मंदिर में रखी दान पेटी से नगद रुपए चोरी हो गए हैं। शिकायतकर्ता राम जी श्रीवास्तव ने पुलिस से शिकायत की है। राम जी श्रीवास्तव ने पुलिस को बताया कि दुर्गा मंदिर में रखी दान पेटी का ताला तोड़कर चोरों ने नगद रुपए चोरी कर लिए हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि दान पेटी में तीन हजार से अधिक नगद रुपए मौजूद थे, जो चोरों ने चोरी कर अपने साथ लेकर फरार हो गए हैं। 


सोहागपुर थाना क्षेत्र में राधा कृष्ण मंदिर से भगवान बाल गोपाल की मूर्ति बीते दिनों चोरी हुई थी, हालांकि चोर ने जिस दुकान में इस मूर्ति को बेचा था, उस दुकानदार ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने चोर को तलाश लिया और उसे गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed