फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   The speeding bike collided with a tree, one died on the spot

Shahdol News: तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, एक युवक की मौके पर मौत, दूसरा अस्पताल में भर्ती

Wed, 31 Jul 2024 02:16 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Wed, 31 Jul 2024 02:16 PM IST
सार

लोगों ने बताया की चरखरी घाटी में अंधा मोड़ है, जिसकी वजह से आए दिन हादसे होते हैं। बीते दिनों यात्रियों से भरी एक बस घाट से नीचे उतर गई थी। हादसे में कई यात्री लोग घायल हुए थे। कई बार यहां लोगों की जान तक चली गई है।

विज्ञापन
The speeding bike collided with a tree, one died on the spot
सड़क दुर्घटना के बाद पुलिस वाहन से अस्पताल लाकर घायल को भर्ती कराती पुलिस

विस्तार

शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के चरखरी घाटी में एक तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई है, तो दूसरा गंभीर रूप से घायल है। घटना बीती रात की है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची डायल हंड्रेड में तैनात पुलिसकर्मियों ने घायल युवक को अस्पताल लाकर भर्ती कराया है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि दोनों बाइक सवार युवक बीती रात ब्यौहारी से आपने घर भन्नी जा रहे थे। इस दौरान चरखरी घाटी में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई। हादसे में सतपाल की मौके पर मौत हो गई, जबकि दलपत सिंह गंभीर घायल हुआ है। पीछे से आ रहे  कार सवार लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद डायल 100 में तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और घायल दलपत को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बताया कि मृत्य युवक का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।  
विज्ञापन


लोगों ने बताया की चरखरी घाटी में अंधा मोड़ है, जिसकी वजह से आए दिन हादसे होते हैं। बीते दिनों यात्रियों से भरी एक बस घाट से नीचे उतर गई थी। हादसे में कई यात्री लोग घायल हुए थे। कई बार यहां लोगों की जान तक चली गई है। लेकिन, सड़क निर्माण एजेंसी के साथ-साथ जिला प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। घाटी में साइन बोर्ड के साथ-साथ गति अवरोध बोर्ड भी नहीं लगाए गए हैं। जिसकी वजह से अनजान वाहन चालक तेज गति से ही आवाजाही करते समय हादसे का शिकार हो जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed