फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News: When asked for a lift, the miscreants on a bike robbed the mobile phone and cash

Shahdol News: लिफ्ट मांगी तो बाइक सवारों ने चार घंटे तक घुमाया, फिर लूट ले गए मोबाइल फोन और नकदी

Fri, 11 Apr 2025 11:38 AM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Fri, 11 Apr 2025 11:38 AM IST
सार

रात करीब एक बजे युवक को बदमाशों ने बाइक से सोहागपुर के ग्राम छतरपुर ले जाकर लूट की घटना को अंजाम दे कर फरार हो गए। पीड़ित ने स्टेशन तो लिफ्ट मांगी थी, लेकिन बाइक सवार बदमाश उसे शहर भर में घुमाते रहे।

विज्ञापन
Shahdol News: When asked for a lift, the miscreants on a bike robbed the mobile phone and cash
सोहागपुर थाना क्षेत्र में हुई घटना। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोहागपुर थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ हुए अजीबो गरीब लूटकांड हुआ। एक युवक को लिफ्ट देने के बहाने बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे चार घंटे तक शहर में घुमाया और फिर रात के एक बजे उसके मोबाइल और नकदी लूटकर फरार हो गए। यह घटना बीती रात की है, जिसके बाद पीड़ित ने सोहागपुर थाने में मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि पीड़ित अभिषेक कुमार गुप्ता, जो सिंगरौली का निवासी है, वह जबलपुर की एक कंपनी के लिए स्वैप मशीन लगाने का काम कर रहा था। वह कोतमा से लौटते समय देर रात शहडोल पहुंचा। वहां, उसने बाइक सवार एक युवक से स्टेशन तक जाने के लिए लिफ्ट मांगी। बाइक सवारों ने उसे 30 रुपये में स्टेशन छोड़ने का प्रस्ताव दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- PCC चीफ पटवारी का BJP के साथ ही RSS और ED पर निशाना, वक्फ बिल पर कहा-जिसके लिए कानून बना वही डर रहे
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस से अभिषेक ने बताया कि शुरुआत में उन्होंने मुझे स्टेशन तक छोड़ने के लिए सहमति दी, लेकिन इसके बजाय मुझे चार घंटे तक शहर में घुमाते रहे। इस दौरान उन्होंने शराब का सेवन किया। रात करीब एक बजे युवक को बदमाशों ने बाइक से सोहागपुर के ग्राम छतरपुर ले जाकर लूट की घटना को अंजाम दे कर फरार हो गए। इसके बाद अभिषेक पैदल ही थाने का पता करते-करते सोहागपुर थाने पहुंचा और पुलिस को अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया। लूट की वारदात की जानकारी जब थाने में आई तो युवक को लेकर कुछ पुलिसकर्मी घटनास्थल पहुंचे और मौके का जायजा लेकर थाना प्रभारी को घटा से अवगत कराया गया। युवक ने पुलिस को बताया कि उसके दो मोबाइल फोन और कुछ नकद रुपये कुल एक लाख की उसके साथ लूट की घटना को आरोपियों ने अंजाम दिया है।

ये भी पढ़ें-  मंडला की फिरकी गेंदबाज शुचि का भारतीय महिला क्रिकेट टीम में चयन, सीएम मोहन यादव ने कही ये बात

सोहागपुर थाना प्रभारी भूपेंद्र मणि पांडे ने बताया कि हम मामले की जांच कर रहे हैं और जल्द ही हम बदमाशों को पकड़ने में सफल होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि इस घटना से शहर में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ी है और पुलिस की गश्त बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed