फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   The maid who worked in the house turned out to be a clever thief

Shahdol News: शातिर नौकरानी, मालिक के घर में चोरी की, जमीन में गाड़कर छिपाए लाखों के गहने, ऐसे पकड़ी गई

Sat, 15 Feb 2025 12:27 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Sat, 15 Feb 2025 12:27 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि दो भाइयों के अगल-बगल के घरों में एक जैसी वारदात हुई थी। जांच में सामने आया कि दोनों घर में एक ही नौकरानी काम करती थी। संदेह होने पर नौकरानी से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

विज्ञापन
The maid who worked in the house turned out to be a clever thief
चोरी का माल बरामद

विस्तार

शहडोल जिले के बुढार थाना क्षेत्र में बीते दिनों हुई चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने घर में काम करने वाली नौकरानी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से सात लाख रुपये के कीमती जेवर बरामद किए हैं। चोरी की यह वारदात दो सगे भाइयों के घर में हुई थी और दोनों ही घरों में एक ही नौकरानी काम करती थी। संदेह के आधार पर पुलिस ने महिला से कड़ी पूछताछ की, जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी महिला ने अपने घर के पीछे जमीन में गड्ढा कर जेवरात छिपा रखे थे, जिन्हें पुलिस ने बरामद कर लिया है।

विज्ञापन


बुढार थाना क्षेत्र के रहने वाले पीड़ित बृजेंद्र सिंह और प्रवीण सिंह दोनों सगे भाई हैं। दोनों के घर अगल-बगल में स्थित हैं। इन दोनों घरों में एक ही तरीके से चोरी की वारदात हुई थी, घर की अलमारी का ताला नहीं टूटा, लेकिन उसमें रखे कीमती जेवर पार हो गए। चोरी का पता तब चला जब घर की महिलाओं को एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गहने निकालने थे, लेकिन अलमारी खोलने पर देखा कि सभी कीमती जेवर गायब थे।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि दोनों भाइयों के घर अगल-बगल हैं और दोनों ही घरों में चोरी की वारदात बिल्कुल एक जैसी हुई थी। पीड़ितों ने बुढार थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज करवाई, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। पड़ताल में यह सामने आया कि दोनों सगे भाइयों के घर में एक ही नौकरानी काम करती थी। साथ ही, जिस अलमारी में जेवर रखे थे, उसका ताला नहीं टूटा था, जिससे पुलिस का संदेह घर में काम करने वाली नौकरानी पर गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कड़ी पूछताछ की, जिसमें उसने चोरी की बात कबूल ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी संजय जायसवाल ने बताया कि आरोपी महिला रूपा वर्मा को गिरफ्तार कर चोरी किए गए गहने बरामद कर लिए गए हैं, जिनकी कुल कीमत 7 लाख रुपए है। महिला ने अपने घर के पीछे जमीन में गड्ढा खोदकर सभी गहनों को एक बॉक्स में छुपा रखा था। इसके अलावा, उसने चुराए हुए एक हार को बुढार में स्थित एक सोनार के यहां गिरवी रखकर कुछ रकम भी ली थी, जिसे भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed