{"_id":"68071bc071af7b743f0ca916","slug":"the-groom-died-before-the-wedding-night-the-bride-kept-waiting-the-groom-was-returning-with-a-gift-for-the-bride-shahdol-news-c-1-1-noi1220-2861045-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: शादी के चंद घंटे बाद ही उजड़ गया सुहाग, दुल्हन के लिए तोहफा लेने गए दूल्हे की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: शादी के चंद घंटे बाद ही उजड़ गया सुहाग, दुल्हन के लिए तोहफा लेने गए दूल्हे की हादसे में मौत
Tue, 22 Apr 2025 10:51 AM IST
शहडोल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शहडोल ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 10:51 AM IST
सार
हादसा उस वक्त हुआ जब दीपेंद्र अपनी पत्नी के लिए सुहागरात का तोहफा लेने शादी में उपहार में मिली मोटरसाइकिल से गया था। लौटते समय उसकी बाइक की टक्कर सामने से आ रही बाइक से हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, और शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
दूल्हा दीपेंद्र साकेत की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में एक हृदय विदारक घटना में दूल्हा समेत दो युवकों की मौत हो गईं। शादी के अगले ही दिन दूल्हे की मौत से मातम पसर गया। शादी के बाद दूल्हा अपनी पत्नी के लिए तोहफा लेने बाइक से गया था। ये बाइक उसको शादी में ही मिली थी। तोहफा लेकर लौटते समय विपरीत दिशा से आ रही बाईक से उसकी टककर हो गई। हादसे में दूल्हा और सामने से आ रही बाइक सवार युवक की मौत हो गईं। हादसे के जानकारी मृतक (दूल्हा) के घर पहुंची तो कोहराम मच गया। घर में मौजूद नई नवेली दुल्हन का सुहाग शादी के चंद घंटे बाद ही उजड़ गया।
ब्यौहारी थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ब्यौहारी थाना क्षेत्र के ग्राम झिरीया निवासी दीपेंद्र साकेत पिता कमलेश साकेत 22 वर्ष की गत 20 अप्रैल को सीधी जिला के मगरोहर गांव में बारात गईं थी। विवाह के बाद कल 21 अप्रैल की दोपहर एक बजे विदाई के बाद बारात घर लौटी। दूल्हे को शादी में एक मोटर साइकिल भी उपहार में मिली थी। जिसमें सवार होकर वह कल शाम अपनी पत्नी के लिए सुहागरात का तोहफा लेने गांव से ब्यौहारी गया था। वहां से तोहफा लेकर लौटते समय घर से करीब दो किलोमीटर पहले ग्राम सराई सांधा के पास विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य बाइक से उसकी बाइक टकरा गईं। टककर इतनी तेज थी कि इस हादसे में बाइक में सवार दूल्हा समेत सामने वाली बाइक के चालक की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
ये भी पढ़ें- ED कोर्ट में आज सुनवाई का दिन: सौरभ शर्मा और शरद जायसवाल की जमानत पर आएगा फैसला
विज्ञापन
इस हृदय विदारक हादसे के बाद बारात वाले घर की सारी खुशियां मातम में बदल गईं। घर के कमरे में सज संवरकर जो दुल्हन अपने जीवन साथी का इंतजार कर रही थी, उसे यह मनहूस खबर मिली कि उसका सुहाग अब उजड़ गया है। घर में चीखने और रोने की आवाजें गुजने लगीं।
ये भी पढ़ें- वाहन और विकलांग भत्ते के आदेश जारी करना भूला वित्त विभाग, मई से वंचित हो सकते हैं प्रदेश के कर्मचारी
थाना प्रभारी अरुण पांडे ने बताया कि पुलिस द्वारा मार्ग कायम कर मामले कि जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। ब्यौहारी अस्पताल में दोनों शवों का पोस्ट मार्टम कराया जा रहा है। उसके बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।