फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News: Body of secretary's son found in pond in Byawari

Shahdol News: ब्यौहारी में सचिव पुत्र का तालाब में मिला शव, एक दिन पहले हुआ था लापता

Sat, 20 Sep 2025 10:25 AM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Sat, 20 Sep 2025 10:25 AM IST
सार

परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया था। शुक्रवार देर रात गांव के व्यक्ति ने तालाब में शव देखा और सूचना दी। परिजनों के मुताबिक ईशू की मानसिक स्थिति कमजोर थी और उसका उपचार कराने की तैयारी चल रही थी।

विज्ञापन
Shahdol News: Body of secretary's son found in pond in Byawari
ईशू पटेल। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ब्यौहारी थाना क्षेत्र के तेंदुआड गांव के सचिव पुत्र का शव गांव के तालाब में मिला। किशोर एक दिन पहले घर से लापता हुआ था। उसकी तलाश परिजन कर रहे थे। परेशान होकर परिजन पुलिस के पास भी पहुंचे थे और मामले की शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस ने मामले पर अपहरण का मामला दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू की तभी शुक्रवार देर रात घर के समीप स्थित एक तालाब में किशोर का शव पानी में उतरता मिला।
विज्ञापन


घर के पास स्थित तालाब में मिला शव
पुलिस ने बताया कि ईशू पटेल पिता रामकिशोर पटेल (16) निवासी ग्राम तेन्दुआड़ थाना ब्यौहारी का रहने वाला था। पिता इसी पंचायत के सचिव है। गुरुवार सुबह किशोर घर से अचानक लापता हो गया, परिवार के लोगों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल पाया। परेशान परिजन पुलिस के पास पहुंचे और मामले की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने बताया कि नाबालिग लापता था जिस पर परिजनों की शिकायत पर मामले पर अपहरण का मामला दर्ज कर हमने पड़ताल शुरू की। पुलिस के साथ परिजन लापता ईशू की तलाश कर रहे थे। तभी शुक्रवार रात तालब की ओर एक गांव का व्यक्ति शौच करने गया, तो उसने देखा कि तालाब में एक शव पानी में उतरा रहा है। इसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवाया गया। शव की पहचान करवाई गई तो वह सचिव पुत्र ईशु के रूप में हुई, जो घर से एक दिन पहले ही लापता हुआ था।
विज्ञापन


यह भी पढ़े- चलती कार में ड्राइवर की 'मौत'! बेकाबू कार ने मां-बेटी को कुचला
विज्ञापन
विज्ञापन


मानसिक स्थिति कमजोर थी
परिजनों के अनुसार किशोर की मानसिक स्थिति सही नहीं थी और उसे पिता गुरुवार को रीवा उपचार के लिए ले जा रहे थे। उसके पहले ही वह घर से निकल गया और लापता था। दूसरे दिन उसका शव पानी में उतराता मिला है। पुलिस के अनुसार किशोर तालाब के किनारे गया होगा और पानी में डूब कर उसकी मौत हुई होगी। हालांकि पुलिस ने मामले पर मर्ग कायम कर शनिवार सुबह पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए शव अस्पताल लाया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही पुलिस कुछ स्पष्ट कह सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed