फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore news: Driver suffers heart attack, loses control of car, hits mother-daughter duo on Ring Road

Indore News: चलती कार में ड्राइवर को अटैक! बेकाबू कार ने मां-बेटी को कुचला

Sat, 20 Sep 2025 06:22 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 20 Sep 2025 06:22 PM IST
सार

Indore News: इंदौर में देर रात एक मैकेनिक कार चलाते समय दिल का दौरा पड़ने से बेहोश हो गया। इसके कारण कार अनियंत्रित होकर पैदल जा रही एक माँ और बेटी से टकरा गई और फिर एक दीवार से टकराकर पलट गई।

विज्ञापन
Indore news: Driver suffers heart attack, loses control of car, hits mother-daughter duo on Ring Road
हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर के रिंग रोड पर गुरुवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। फूटी कोठी से गोपुर चौराहे की ओर जा रही एक महंगी कार के चालक को अचानक अटैक आ गया, जिससे कार अनियंत्रित हो गई। बेकाबू कार ने सड़क किनारे पैदल घर लौट रही मां-बेटी को अपनी चपेट में ले लिया और फिर एक दीवार से टकराकर पलट गई। इस घटना में युवती को मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला?
अन्नपूर्णा पुलिस थाना के टीआई अजय नायर ने जानकारी देते हुए बताया कि यह दुर्घटना गुरुवार रात करीब 12 बजे रिंग रोड पर स्थित लक्की बेकरी के पास हुई। सूर्यदेव नगर निवासी 34 वर्षीय मैकेनिक मितेश यादव कार चलाकर अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान उन्हें अटैक आया और वह बगल की सीट पर गिर पड़े, जिससे यह भीषण हादसा हो गया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों की मदद की।
विज्ञापन


"पति को पहले भी आ चुका है अटैक"
चालक मितेश यादव की पत्नी जयश्री ने बताया कि उनके पति का स्कीम-78 में गैरेज है। उन्होंने शहर से बाहर के एक व्यक्ति की एमजी हेक्टर कार की मरम्मत की थी, जिसे शुक्रवार को वापस करना था। इसी सिलसिले में वे रात को कार से घर लौट रहे थे। फूटी कोठी से थोड़ा आगे बढ़ते ही उनकी पसली में तेज दर्द उठा और वे बेसुध होकर सीट पर गिर गए। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने पुष्टि की कि उन्हें अटैक आया था। जयश्री ने यह भी बताया कि उनके पति को कोरोना महामारी के दौरान भी एक बार अटैक आ चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाल-बाल बची मां-बेटी
इस हादसे का शिकार सुदामा नगर निवासी प्रकाश मेहता की 18 वर्षीय कॉलेज छात्रा बेटी और उनकी पत्नी हुईं। मेहता ने बताया कि उनकी पत्नी और बेटी बाजार से पैदल घर लौट रही थीं, तभी यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही वह तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने अन्य लोगों की मदद से कार चालक को बाहर निकाला और पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उनकी बेटी को भी हल्की चोटें आई हैं, जिसका इलाज करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed