{"_id":"67f22628267d71240e03bdf9","slug":"the-body-of-an-old-man-was-found-in-a-pond-in-nagpur-village-of-jaitpur-investigation-started-shahdol-news-c-1-1-noi1220-2804647-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: घर से कुछ दूर तालाब से मिला बुजुर्ग का शव, कल देर शाम से लापता थे, पुलिस ने शुरू की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: घर से कुछ दूर तालाब से मिला बुजुर्ग का शव, कल देर शाम से लापता थे, पुलिस ने शुरू की जांच
Sun, 06 Apr 2025 02:03 PM IST
शहडोल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शहडोल ब्यूरो
Updated Sun, 06 Apr 2025 02:03 PM IST
सार
बुजुर्ग की मौत को पुलिस प्रारंभिक जांच में हादसा मान रही है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद ही कुछ साफ हो पाएगा। पीएम रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
तालाब किनारे बैठे परिजन और ग्रामीण।
विस्तार
शहडोल जिले के जैतपुर के नगपुरा गांव में एक वृद्ध का शव तालाब में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। मृतक की पहचान छटनकी लाल सिंह (70) के रूप में हुई है, जो बीती शाम से लापता थे। उनका शव उनके निवास स्थान से कुछ ही दूरी पर स्थित एक तालाब में मिला है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: जंगल में चीतों को परात में पानी पिलाया, आवाज देते ही शवकों के साथ आई ज्वाला, हैरान कर देंगी तस्वीरें
विज्ञापन
सूचना पर मौके पर पहुंची जैतपुर पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है। थाना प्रभारी रामकुमार गायकवाड़ ने बताया कि घटना स्थल पर मौजूदा साक्ष्यों को इकट्ठा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: शिवराज सिंह ने की विजयासन मां की पूजा, बेटों-बहुओं और पत्नी के साथ पहुंचे मंदिर, देखें तस्वीरें
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, छटनकी लाल सिंह को उनके घर के पास स्थित तालाब की ओर जाते हुए देखा गया था, लेकिन देर रात तक वे वापस नहीं लौटे। इसके बाद परिवार के सदस्यों ने उनकी खोजबीन शुरू की। काफी देर बात उनका शव तालाब में दिखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे पुलिस टीम और अधिकारियों ने शव को बाहर निकलवाया और परिवार व आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई है। प्रारंभिक जांच इसे एक हादसा माना जा रहा है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद ही कुछ साफ हो पाएगा।
ये वीडियो भी देखें...
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
